काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आईएससी कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा सुबह 11 बजे की गई। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC 12th) की परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह परिणाम चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर विजिट करें। स्टूडेंट इसके अलावा DigiLocker पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र अपना रिजल्ट education.indianexpress.com पर भी चेक कर सकते हैं।
ISC 12th Result 2026 LIVE: आईएससी 12वीं का इस साल का पासिंग प्रतिशत
आईएससी 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस साल कुल 99.13 प्रतिशत बच्चे इस कक्षा में पास हुए हैं जो पिछले साल से थोड़ा अधिक है। 2025 में 99.02 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।
ISC 12th Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
स्टूडेंट्स अपने इंडेक्स नंबर, यूनिक ID और जन्मतिथि के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। DigiLocker से भी अपने ICSE और ISC रिजल्ट देखा जा सकता है।
ISC 12th Result 2026 LIVE: जारी हो गया आईएससी 12वीं का रिजल्ट
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आईएससी कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर विजिट करें। हालांकि अभी वेबसाइट हैवी लोड के चलते डाउन हो गई है। ऐसे में छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि वह धैर्य रखें।
cisce.org, ISC 12th Result 2026 results.cisce.org LIVE: छात्रों को मिलेगी इम्प्रूवमेंट एग्जाम की सुविधा
CISCE ने कंपार्टमेंट परीक्षा प्रणाली समाप्त कर दी है। अब छात्रों को इम्प्रूवमेंट एग्जाम की सुविधा दी जाती है। जो छात्र अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे अधिकतम दो विषयों में सुधार परीक्षा दे सकते हैं। यह सुविधा छात्रों को बेहतर स्कोर हासिल करने का अवसर देती है। इम्प्रूवमेंट एग्जाम का परिणाम भविष्य की पढ़ाई और कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसलिए जिन छात्रों को लगता है कि वे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं, उन्हें इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।
cisce.org, ISC 12th Result 2026 results.cisce.org LIVE: कम अंक आने पर क्या करें
रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होते। ऐसे छात्रों के लिए CISCE रीचेक (Recheck) की सुविधा उपलब्ध कराएगा। छात्र निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकेंगे। रीचेक प्रक्रिया में उत्तर पुस्तिका के अंकों का दोबारा सत्यापन किया जाता है। यदि कोई गलती पाई जाती है, तो अंक संशोधित किए जा सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन मोड में होगा और इसके लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। छात्रों को सलाह है कि आवेदन की अंतिम तिथि पर विशेष ध्यान दें।
cisce.org, ISC 12th Result 2026 results.cisce.org LIVE: डिजिलॉकर पर भी मिलेगा रिजल्ट
ISC 12वीं रिजल्ट 2026 सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट ही नहीं, बल्कि DigiLocker पर भी उपलब्ध रहेगा। छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट के माध्यम से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर और आधार लिंक्ड अकाउंट की आवश्यकता हो सकती है। DigiLocker से प्राप्त मार्कशीट कई कॉलेजों और संस्थानों में मान्य होती है। वेबसाइट धीमी होने की स्थिति में यह एक अच्छा विकल्प साबित होता है। छात्र पहले से अपना DigiLocker अकाउंट सक्रिय कर लें ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना परेशानी स्कोरकार्ड प्राप्त किया जा सके।
ISC 12th Result 2026 LIVE: इस वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट
Council For The Indian School Certificate Examinations की ऑफिशियल वेबसाइट results.cisce.org पर रिजल्ट जारी किया जाएगा। अभी रिजल्ट पेज पर कुछ ऐसी स्क्रीन आ रही है।
cisce.org, ISC 12th Result 2026 results.cisce.org LIVE: पिछले वर्ष क्या रहा परिणाम
पिछले वर्ष 2025 में CISCE ने ISC 12वीं रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया था। उस समय कुल पास प्रतिशत काफी बेहतर रहा था और अधिकांश छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया था। लड़कियों और लड़कों दोनों का रिजल्ट मजबूत रहा। इसी ट्रेंड को देखते हुए इस वर्ष भी अप्रैल के अंत में परिणाम जारी किए जा रहे हैं। छात्रों को उम्मीद है कि इस बार भी पास प्रतिशत अच्छा रहेगा। CISCE बोर्ड हर साल अपने बेहतर रिजल्ट और पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए जाना जाता है।
cisce.org, ISC 12th Result 2026 results.cisce.org LIVE: कहां स्थगित हुई थी परीक्षा
CISCE ने पश्चिम एशिया की मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सभी परीक्षा केंद्रों पर ISC 2026 की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। यह फैसला छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया। UAE के छात्रों के लिए अलग मूल्यांकन प्रक्रिया अपनाई गई। बोर्ड ने पहले ही स्पष्ट किया था कि किसी भी छात्र के शैक्षणिक भविष्य पर इसका नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद इन छात्रों के अंक भी आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
cisce.org, ISC 12th Result 2026 results.cisce.org LIVE: कब हुई थी परीक्षाएं
इस वर्ष ISC कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। देशभर के लाखों छात्रों ने Arts, Science और Commerce स्ट्रीम में परीक्षा दी। CISCE बोर्ड ने परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर ली है। छात्रों और अभिभावकों में परिणाम को लेकर उत्साह बना हुआ है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने विषयवार अंक देख सकेंगे। कुल प्रतिशत और पास/फेल की स्थिति भी स्कोरकार्ड में दर्ज होगी। सभी छात्रों को सलाह है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही परिणाम देखें।
cisce.org, ISC 12th Result 2026 results.cisce.org LIVE: रिजल्ट का लिंक और जरूरी दस्तावेज
ISC 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को results.cisce.org वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर ISC Class 12 Result 2026 लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद यूनिक ID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद ‘Show Result’ बटन दबाते ही रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भविष्य में कॉलेज एडमिशन और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है। गलत जानकारी भरने पर रिजल्ट नहीं खुलेगा, इसलिए सावधानी रखें।
cisce.org, ISC 12th Result 2026 results.cisce.org LIVE: कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट
CISCE आज ISC कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 जारी करेगा। काउंसिल फॉर द इंडियन School Certificate Examinations (CISCE) सुबह 11 बजे परिणाम घोषित करेगी। जिन छात्रों ने इस वर्ष परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। DigiLocker पर भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा। छात्र अपनी यूनिक ID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड की मदद से परिणाम चेक कर पाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, इसलिए छात्रों को सलाह है कि वे धैर्य रखें और सही विवरण के साथ लॉगिन करें।
cisce.org, ISC 12th Result 2026 results.cisce.org LIVE: कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट
CISCE आज ISC कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 जारी करेगा। काउंसिल फॉर द इंडियन School Certificate Examinations (CISCE) सुबह 11 बजे परिणाम घोषित करेगी। जिन छात्रों ने इस वर्ष परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। DigiLocker पर भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा। छात्र अपनी यूनिक ID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) आज आईसीएसई आईएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 जारी कर रहा है। रिजल्ट सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे।
