इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) ने अपनी 25वीं वर्षगांठ के मौके पर मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है। संस्थान ने ISB25 Scholars Programme शुरू करने की घोषणा की है, जिसके तहत हर साल 250 स्कॉलरशिप दी जाएंगी।

ये स्कॉलरशिप आईएसबी के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (PGP) और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट फोर यंग लीडर्स (PGP YL) में पढ़ने वाले छात्रों के लिए होंगी। चयन छात्रों की मेरिट और आर्थिक जरूरत के आधार पर किया जाएगा।

इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए चयनित उम्मीदवारों को ट्यूशन फीस में 100%, 50%, 30% या 25% तक की छूट मिल सकती है। यानी पात्र छात्रों को मैनेजमेंट की महंगी पढ़ाई के खर्च में बड़ी राहत मिल सकती है।

ISB Scholarship 2026 की मुख्य बातें

किन छात्रों को मिलेगा फायदा?

आईएसबी के अनुसार, इस स्कॉलरशिप पहल का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों तक मैनेजमेंट एजुकेशन की पहुंच बढ़ाना है, जो आर्थिक, भौगोलिक या प्रोफेशनल पृष्ठभूमि के कारण इसे आसानी से हासिल नहीं कर पाते।

स्कॉलरशिप में केवल अकादमिक प्रदर्शन को ही आधार नहीं बनाया जाएगा, बल्कि मेरिट के साथ आर्थिक जरूरत को भी ध्यान में रखा जाएगा। इससे अलग-अलग सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले हाई-पोटेंशियल उम्मीदवारों को ISB के प्रोग्राम में पढ़ने का अवसर मिल सकेगा।

PGP और PGP YL क्या हैं?

पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट यानी पीजीपी, आईएसबी का पीजीपी अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए प्रमुख मैनेजमेंट प्रोग्राम है, जिसे 2001 में शुरू किया था और यह भारत के शुरुआती एक वर्षीय फुल-टाइम रेजिडेंशियल मैनेजमेंट प्रोग्राम्स में से एक है।

पोस्ट ग्रजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट फोर यंग लीडर्स यानी पीजीपी वाईएल को आईएसबी ने 2025 में शुरू किया था। इसका उद्देश्य अपेक्षाकृत शुरुआती करियर वाले प्रतिभाशाली युवाओं को मैनेजमेंट एजुकेशन उपलब्ध कराना है। इसके पहले बैच में 130 छात्र शामिल हुए थे और एक-तिहाई से ज्यादा छात्रों को ट्यूशन फीस में छूट मिली थी।

100% फीस माफी का मतलब क्या है?

आईएसबी25 स्कॉलर प्रोग्राम के तहत, स्कॉलरशिप पाने वाले छात्रों को चार स्तरों पर ट्यूशन फीस में छूट दी जाएगी:

100% ट्यूशन फीस माफी

50% ट्यूशन फीस माफी

30% ट्यूशन फीस माफी

25% ट्यूशन फीस माफी

किस उम्मीदवार को कितनी छूट मिलेगी, यह मेरिट और वित्तीय जरूरत के आधार पर तय किया जाएगा।

उपलब्ध घोषणा में 250 स्कॉलरशिप और फीस-छूट की जानकारी दी गई है, लेकिन हर स्कॉलरशिप के लिए अलग-अलग सीटों की संख्या और विस्तृत आवेदन प्रक्रिया की जानकारी अलग से जारी की जा सकती है।

ISB ने 25वीं वर्षगांठ पर और क्या ऐलान किया?

आईएसबी ने अपनी सिल्वर जुबली यानी 25वीं वर्षगांठ पर केवल स्कॉलरशिप की घोषणा नहीं की है। संस्थान ने भारत में रिसर्च और मैनेजमेंट शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने के लिए दो और बड़ी पहल की घोषणा की है।

India Research Commons की स्थापना

आईएसबी इंडिया रिसर्च कॉमन्स नाम से एक राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म स्थापित करेगा। इसका उद्देश्य देशभर के शोधकर्ताओं को बेहतर रिसर्च संसाधन उपलब्ध कराना है। इस प्लेटफॉर्म पर शोधकर्ताओं को क्यूरेटेड डेटासेट्स, रिसर्च टूल्स, मेथडोलॉजिकल रिसोर्सेज और एआई आधारित रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी सुविधाओं तक पहुंच देने की योजना है।

National Faculty Development Programme

आईएसबी देशभर के मैनेजमेंट संस्थानों के लिए एक नेशनल फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम भी शुरू करेगा। इसके जरिए अन्य संस्थानों के शिक्षकों के साथ ISB की टीचिंग मेथडोलॉजी, क्लासरूम प्रैक्टिस और टेक्नोलॉजी आधारित शिक्षण तकनीकों को साझा किया जाएगा। इसका उद्देश्य देश में मैनेजमेंट शिक्षा की गुणवत्ता और फैकल्टी की क्षमता को मजबूत करना है।

क्यों खास है यह घोषणा?

आईएसबी की स्थापना 2001 में हुई थी और 2026 में संस्थान अपने 25 वर्ष पूरे कर रहा है। इस मौके पर घोषित ISB@25 पहल का फोकस केवल संस्थान के विस्तार पर नहीं, बल्कि मैनेजमेंट शिक्षा को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने, रिसर्च को साझा करने और देश में शिक्षण क्षमता को मजबूत करने पर है। आईएसबी के मुताबिक, नए कदमों का उद्देश्य अगले चरण में शिक्षा और शोध के क्षेत्र में संस्थान की क्षमताओं का व्यापक इस्तेमाल करना है।

ISB Scholarship 2026: छात्रों को क्या फायदा होगा?

इस स्कॉलरशिप योजना से खास तौर पर उन उम्मीदवारों को फायदा मिल सकता है जिनके पास मजबूत अकादमिक या प्रोफेशनल क्षमता है, लेकिन आर्थिक कारणों से टॉप मैनेजमेंट संस्थान की पढ़ाई करना मुश्किल है।

100% तक ट्यूशन फीस माफी मिलने की स्थिति में छात्र पर पढ़ाई का वित्तीय बोझ काफी कम हो सकता है। वहीं 50%, 30% और 25% की छूट भी PGP और PGP YL जैसे प्रोग्रामों की फीस में महत्वपूर्ण राहत दे सकती है।

Direct link to apply for the ISB Scholarship 2026