गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) ने उन छात्रों के लिए एक आखिरी मौका दिया है जो तय समय में अपनी अंडरग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट डिग्री पूरी नहीं कर पाए। यूनिवर्सिटी के मुताबिक पात्र छात्रों को ऑर्डिनेंस 10, 11 और 25 के तहत पेंडिंग एग्जाम में दोबारा बैठने की इजाज़त दी जाएगी। एडिशनल फाइनल अपॉर्चुनिटी एग्जाम ऑफलाइन मोड से होंगे। वहीं एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 6 नवंबर तय की गई है। छात्रों को उन पेपर्स की लिस्ट जमा करके एग्जाम के लिए अप्लाई करना होगा जिनमें वे शामिल होना चाहते हैं।

कब होंगे पेपर?

एग्जाम ऑड और ईवन दोनों सेमेस्टर के लिए होंगे। ऑड एग्जाम दिसंबर 2026–जनवरी 2027 में होंगे, जबकि ईवन सेमेस्टर एग्जाम मई–जून 2027 में होंगे।

ताजा घोषणा के मुताबिक, जो छात्र तय समय में अपना कोर्स पूरा नहीं कर पाए और जिनके परीक्षा के मौके भी जून 2026 तक खत्म हो गए हैं, वे इस मौके का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिर्फ़ वही छात्र अप्लाई कर पाएंगे जिन्होंने अपना कोर्स पूरा कर लिया है।

परीक्षा में बैठने के लिए देनी होगी फीस

IPU ने साफ़ किया है कि आवेदन पर संबंधित डीन, डायरेक्टर या प्रिंसिपल के साइन जरूरी हैं। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें कंटिन्यूएशन फ़ीस के तौर पर 25,000 रुपये देने होंगे। इसके अलावा हर सब्जेक्ट के लिए 1200 रुपये अलग से री-अपीयरिंग फ़ीस के तौर पर जमा करने होंगे।

सीबीएसई ने बदला पढ़ाई का नियम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए पढ़ाई की योजना में बदलाव करते हुए तीन विषयों को संबंधित बैच के पाठ्यक्रम से बाहर रखने का फैसला किया है। नए नियमों के तहत छात्रों को बोर्ड परीक्षा में पांच अनिवार्य विषयों की परीक्षा देनी होगी। हालांकि व्यावसायिक शिक्षा यानी वोकेशनल एजुकेशन पढ़ना अनिवार्य रहेगा। बोर्ड के इस फैसले से छात्रों को विषयों को लेकर बनी असमंजस की स्थिति से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- नवंबर में दिवाली, छठ और गुरु नानक जयंती पर कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? देखें लिस्ट

नवंबर का महीना भारत के त्योहारों के मौसम के बीच में आता है। पिछले महीने ही पूरे देश में नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा मनाए गए, जिनमें मैसूर दशहरा, तेलंगाना का बथुकम्मा और तमिलनाडु का गोलू उत्सव शामिल थे। अब नवंबर की शुरुआत के साथ, छात्रों को छुट्टियों का एक और दौर मिलने वाला है, जिसमें दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर