इंडियन नेवी में 10+2 BTech कैडेट एंट्री स्कीम के तहत टेक्निकल ब्रांच में परमानेंट कमीशन ऑफिसर के लिए भर्ती निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2026 तक चलेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने से पहले कैंडिडेट ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए जेईई मेन क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार ही अप्लाई कर सकते हैं।

कुल 60 रिक्त पदों के लिए निकाल गई भर्ती

भर्ती अधिसूचना के मुताबिक, टेक्निकल ब्रांच में दो कोर्स — मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए यह भर्ती निकाली गई है। हर कोर्स में 30 वैकेंसी हैं। कुल 60 वैकेंसी हैं। दोनों जेंडर के कैंडिडेट्स जो 2 जुलाई, 2007 से 1 जनवरी, 2010 (दोनों तारीखें शामिल) के बीच पैदा हुए हैं, वे अप्लाई करने के लिए पात्र हैं। महिला उम्मीदवारों के लिए सिर्फ 8 वैकेंसी हैं।

Career Option After 10th: पॉलिटेक्निक डिप्लोमा से 10वीं के बाद ही शुरू करें कमाई, जानें योग्यता और कोर्स फीस से जुड़ी हर जानकारी

कौन कर सकता है अप्लाई?

— इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स सब्जेक्ट के साथ कम से कम 70 परसेंट एग्रीगेट मार्क्स और इंग्लिश में 50 परसेंट मार्क्स (क्लास 10 या क्लास 12 में) के साथ पास होनी चाहिए।

— जिन्होंने BE और BTech कोर्स के लिए JEE Main एग्जाम दिया हो।

— SSB द्वारा रिकमेंड किए गए कैंडिडेट्स को 10+2 (B Tech) एंट्री के लिए लागू मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरना होगा। जो उम्मीदवार पहले ही NDA/INA Jan 27 के लिए मेडिकली फिट घोषित हो चुके हैं, उन्हें दोबारा मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरने की जरूरत नहीं है।

कैसे करें अप्लाई?

स्टेप 1: इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: मेल ID और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्टर करें।

स्टेप 3: जनवरी 2027 कोर्स के लिए 10+2 B.Tech कैडेट एंट्री के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब एप्लीकेशन फॉर्म को भरें।

स्टेप 5: फॉर्म भरने के दौरान जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

स्टेप 6: डिटेल्स ध्यान से देखने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 7: एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।