भारतीय सेना जल्द ही अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। जिन सैनिकों ने आर्मी कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2026 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से इसे ऑनलाइन एक्सेस कर पाएंगे।

भारतीय सेना की यह भर्ती देश की सबसे बड़ी सैन्य भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल है। Agniveer CEE परीक्षा 1 जून से 15 जून 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

Indian Army Agniveer Recruitment 2026: इन पदों के लिए होगी परीक्षा

अग्निवीर भर्ती परीक्षा विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें शामिल हैं:

अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी)
अग्निवीर तकनीकी
अग्निवीर बनिया
अग्निवीर ट्रेड्समैन जी.डी
महिला सैन्य पुलिस
अन्य तकनीकी और ट्रेड पद

Indian Army Agniveer Admit Card 2026: परीक्षा केंद्र पर ले जाने होंगे ये दस्तावेज

भारतीय सेना ने पहचान सत्यापन को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।

मान्य पहचान पत्रों की सूची में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइेंस और पासपोर्ट शामिल हैं। सेना की ओर से साफ कहा गया है कि बिना एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Indian Army Agniveer Admit Card 2026 डाउनलोड करने का तरीका

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर दिखाई दे रहे ‘Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।

स्टेप 4. सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया और एडमिट कार्ड से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए नियमित रूप से Indian Army Recruitment Portal चेक करते रहें।