Indian Army Agniveer Admit Card 2026: भारतीय सेना में सिपाही और हवलदार की भर्ती के लिए देशभर में 01 जून से आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा के लिए जिन कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था वह ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए उम्मीदवारों को अपने अपने यूजरनेम और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।

इन पदों के लिए निकली है भर्ती

भारतीय सेना में JCO RT, सिपाही फार्मा और हवलदार की भर्ती के लिए इंडियन आर्मी कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2026 का आयोजन 01 जून से लेकर 15 जून 2026 के बीच होगा। इस भर्ती अभियान के जरिए अग्निवीर GD, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेड्समैन ट्रेड्स, महिला मिलिट्री पुलिस (WMP), सोल्जर टेक्निकल (NA/NA Vet), सिपाही फार्मा और JCO/OR समेत कई रिक्त पदों को भरा जाएगा।

WBJEE Admit Card 2026 Released: डब्ल्यूबी जेईई एडमिट कार्ड जारी

Indian Army Agniveer Admit Card 2026: How To Download?

स्टेप 1: कैंडिडेट सबसे पहले इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: आपके सामने दिखने वाले बॉक्स में कैप्चा कोड टाइप करें और “Enter Website” ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब अग्निपथ वाले ऑप्शन में “Login/pply Online” पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या ईमेल ID इस्तेमाल करें जिसका इस्तेमाल आपने रजिस्ट्रेशन के लिए किया है।

स्टेप 5: कैप्चा कोड कन्फर्म करें और फिर अपने अकाउंट में लॉगिन करें।

स्टेप 6: लॉगिन करने के बाद, कैंडिडेट डैशबोर्ड खोलें और एडमिट कार्ड टैब पर जाएं।

स्टेप 7: “Agniveer Common Entrance Exam (CEE) Admit Card 2026” के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 8: एडमिट कार्ड की PDF फाइल डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती की चयन प्रक्रिया में सबसे पहले कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) आयोजित होगा। इसमें जो कैंडिडेट सफल होंगे उन्हें फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) और मेडिकल एग्जामिनेशन में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। लिखित एग्जाम का पैटर्न अप्लाई की गई पोस्ट के हिसाब से अलग-अलग होता है, जिसमें GD, टेक्निकल और क्लर्क कैटेगरी शामिल हैं।

कैंडिडेट्स को तैयारी शुरू करने से पहले सब्जेक्ट के हिसाब से मार्क्स का बंटवारा, सवालों की संख्या और मार्किंग स्कीम को समझ लेना चाहिए। CEE एग्जाम ऑनलाइन मोड में होता है जिसमें जनरल नॉलेज, मैथ्स, साइंस और रीजनिंग जैसे सब्जेक्ट से ऑब्जेक्टिव-टाइप सवाल होते हैं। अधिकतर कैटेगरी में नेगेटिव मार्किंग लागू है।