इंडिया पोस्ट जल्द ही इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 रिजल्ट जारी करने वाला है और लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, इस सप्ताह में रिजल्ट जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक सकेंगे, जिसकी स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहां मिलेगी। इंडिया पोस्ट रिजल्ट के साथ कट-ऑफ मार्क्स को भी जारी करेगा।

कैसे तैयार होगी इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन सिस्टम जनरेटेड मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा और यह मेरिट लिस्ट 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। उम्मीदवारों द्वारा कक्षा 10वीं में मान्यता प्राप्त बोर्ड से प्राप्त अंकों/ग्रेड्स को प्रतिशत में बदला जाएगा और प्रतिशत को 4 दशमलव तक की सटीकता के साथ जोड़ा जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का अंतिम चयन मूल दस्तावेजों की फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद ही होगा।

India Post GDS Result 2026: ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर उपलब्ध India Post GDS Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. नया पेज खुलेगा, जहां अपने सर्कल का चयन करें।

स्टेप 4. सबमिट पर क्लिक करते ही मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

स्टेप 5. मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Live Updates
18:25 (IST) 3 Mar 2026

India Post GDS Result 2026 LIVE Updates: डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज

इंडिया पोस्ट जीडीएस का रिजल्ट जारी होने के बाद जो कैंडिडेट इस परीक्षा को पास कर लेंगे वह आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाए जाएंगे। इस प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपने ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर जाना होगा। वेरिफिकेशन प्रोसेस के दौरान पर्सनल और एकेडमिक डिटेल्स को क्रॉस-चेक करने के लिए यह जरूरी है।

18:00 (IST) 3 Mar 2026

India Post GDS Result 2026 LIVE Updates: दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया

शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। मूल प्रमाणपत्रों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य होगा।

17:30 (IST) 3 Mar 2026

India Post GDS Result 2026 LIVE Updates: हर राज्य की अलग कट ऑफ

कट-ऑफ मार्क्स भी रिजल्ट के साथ जारी किए जाएंगे। हर राज्य और सर्कल की कट-ऑफ अलग-अलग हो सकती है।

16:30 (IST) 3 Mar 2026

India Post GDS Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने सर्कल का चयन कर पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों के नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर होंगे।

16:11 (IST) 3 Mar 2026

India Post GDS Result 2026 LIVE Updates: कैसे होगी अंकों की गणना

मेरिट लिस्ट तैयार करते समय 10वीं के अंकों को प्रतिशत में बदला जाएगा। प्रतिशत चार दशमलव तक की सटीकता से गणना किया जाएगा।

15:45 (IST) 3 Mar 2026

India Post GDS Result 2026 LIVE Updates: कैसे तैयार होगी मेरिट लिस्ट

GDS भर्ती में चयन पूरी तरह 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर होगा। कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की गई है। सिस्टम जनरेटेड मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

15:39 (IST) 3 Mar 2026

India Post GDS Result 2026 LIVE Updates: कब जारी होगा इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट

इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट जल्द जारी हो सकती है। विभाग मार्च के पहले सप्ताह में सर्कल वाइज मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।