India Post GDS Recruitment 2026 Correction Window: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार करने का लिंक एक्टिव कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने जनवरी 2026 साइकिल के तहत आवेदन किया था, वे अब अपने रजिस्ट्रेशन अकाउंट में लॉगिन कर निर्धारित समय सीमा के भीतर जरूरी संशोधन कर सकते हैं।

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 28,636 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के पद शामिल हैं।

India Post GDS Correction Window कब तक खुली रहेगी?

आवेदन सुधार विंडो 18 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक खुली रहेगी। उम्मीदवार 19 फरवरी 2026 शाम 5:00 बजे तक ही अपने आवेदन में बदलाव कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी प्रकार का सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा।

क्या सही कर सकते हैं

उम्मीदवार का नाम

उम्मीदवार की जन्म तिथि

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन (10वीं के मार्क्स/डिटेल्स)

पोस्टल सर्कल / ब्रांच प्रेफरेंस

क्या चेंज नहीं कर सकते

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

ईमेल ID

रजिस्ट्रेशन ID

उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि इंडिया पोस्ट जीडी भर्ती के लिए किए गए आवेदन में सुधार का यह आखिरी मौका है, इसके बाद कोई रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं की जाएगी।

कैसे करें इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 आवेदन में सुधार

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन करें।

स्टेप 3. “एप्लिकेशन एडिट करें” के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 4. बदलने लायक डिटेल को बदलें।

स्टेप 5. आवेदन में सुधार के बाद ध्यान से रिव्यू करें और दोबारा सबमिट करें।

स्टेप 6. अपडेटेड कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

India Post GDS Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

नोटिफिकेशन जारी: 31 जनवरी 2026

रजिस्ट्रेशन शुरू: 31 जनवरी 2026

रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि: 14 फरवरी 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 2 फरवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2026

सुधार विंडो: 18–19 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे तक)

रिजल्ट तिथि: जल्द घोषित होगी

India Post GDS Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह से कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया के चरण:

10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट

दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

मेडिकल टेस्ट

India Post GDS Recruitment 2026 Correction Window Direct Link