India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के जुलाई सेशन यानी Schedule-II की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। मेरिट लिस्ट 12 अक्टूबर 2026 को जारी हुई है। इस भर्ती के तहत ग्रामीण डाक सेवक, ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के कुल 23,757 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपनी संबंधित पोस्टल सर्किल और डिवीजन की मेरिट लिस्ट PDF में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर सकते हैं।
मेरिट लिस्ट के बाद क्या होगा ?
चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इंडिया पोस्ट के निर्देशों के अनुसार, पहली मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 27 अक्टूबर 2026 तक संबंधित डिविजनल कार्यालय में अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट देखने के बाद दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी जानकारी और समयसीमा को ध्यान से पढ़ें।
India Post GDS 1st Merit List 2026: मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती का नाम | इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 |
| भर्ती चक्र | जुलाई 2026, Schedule-II |
| रिजल्ट | पहली मेरिट लिस्ट जारी |
| मेरिट लिस्ट की तारीख | 12 अक्टूबर 2026 |
| कुल पद | 23,757 |
| पदों के नाम | GDS, BPM और ABPM |
| चयन का आधार | 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट |
| दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तारीख | 27 अक्टूबर 2026 |
| रिजल्ट का प्रारूप | सर्किल और डिविजन के अनुसार PDF |
| आधिकारिक वेबसाइट | indiapost.gov.in/gdsonlineengagement |
India Post GDS Result 2026: कहां देखें पहली मेरिट लिस्ट?
इंडिया पोस्ट ने GDS भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट संबंधित पोस्टल सर्किल और डिविजन के अनुसार जारी की है। उम्मीदवारों को आधिकारिक जीडीएस ऑनलाइन एंगेजमेंट पोर्टल पर जाकर जुलाई 2026 के शेड्यूल-II भर्ती चक्र का चयन करना होगा। इसके बाद संबंधित राज्य या पोस्टल सर्किल की सूची खोलकर पीडीएफ डाउनलोड की जा सकती है।
GDS 1st Merit List 2026: राज्यवार रिजल्ट PDF कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से अपना चयन स्टेटस चेक कर सकते हैं:
स्टेप 1. इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. GDS Online Engagement सेक्शन खोलें।
स्टेप 3. जुलाई 2026 Schedule-II भर्ती चक्र से संबंधित विकल्प चुनें।
स्टेप 4. Shortlisted Candidates या मेरिट लिस्ट वाले सेक्शन में जाएं।
स्टेप 5. अपने राज्य या पोस्टल सर्किल की सूची खोलें।
स्टेप 6. संबंधित डिविजन की मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें।
पीडीएफ में ऐसे चेक करें अपना चयन
कंप्यूटर पर पीडीएफ खोलकर Ctrl+F दबाएं और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। केवल नाम के आधार पर चयन की पुष्टि करने के बजाय रजिस्ट्रेशन नंबर और सूची में दी गई अन्य जानकारी भी मिलान कर लें।
27 अक्टूबर तक कराना होगा दस्तावेज सत्यापन
पहली मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन अगला महत्वपूर्ण चरण है। उम्मीदवारों को उस डिविजन के कार्यालय में जाना होगा, जिसके लिए उनका चयन हुआ है। सत्यापन की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर 2026 बताई गई है। उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज तैयार रखने होंगे।
10वीं कक्षा की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
पहचान प्रमाण
आवेदन से संबंधित विवरण और रजिस्ट्रेशन नंबर
आरक्षित श्रेणी का प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
अन्य प्रमाणपत्र, जिनकी मांग आधिकारिक निर्देशों में की गई हो।
