जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद अब देश के टॉप आईआईटी संस्थानों में दाखिले की रेस शुरू हो गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद जोसा काउंसलिंग की प्रक्रिया भी चल रही है, लेकिन इस बीच देश के सभी IIT संस्थानों में आयोजित होने वाले ओपन हाउस सेशन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने जेईई एडवांस्ड क्लियर किया है और जो JoSAA की काउंसलिंग प्रक्रिया का हिस्सा बनने वाले हैं ऐसे छात्र इस ओपन हाउस का हिस्सा बन सकते हैं।

क्या होता है ओपन हाउस प्रोसेस में?

IIT ओपन हाउस में अधिकतर संस्थान कैंपस विजिट का ऑप्शन देते हैं। साथ ही स्टूडेंट्स को डीन, डायरेक्टर और उन संस्थानों में पढ़ रहे उम्मीदवारों से बातचीत करने का मौका दिया जाता है। साथ ही स्टूडेंट्स के मन में उठने वाले सभी तरह के डाउट में क्लियर किए जाते हैं। ओपन हाउस सेशन में उम्मीदवार अलग-अलग सब्जेक्ट में एकेडमिक और करियर की संभावनाओं को भी समझ सकते हैं। ओपन हाउस सेशन के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल पोर्टल josaa.nic.in/open-house पर जाकर चेक कर सकते हैं।

जोसा काउंसलिंग 2026 को लेकर मन में उठने वाले हर सवाल का जवाब मिलेगा यहां, अपने डाउट करें क्लियर

इस साल कितने छात्र जेईई एडवांस्ड में हुए क्वालीफाई?

इस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा में कुल 1,87,389 कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 1,79,694 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 56,880 कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की। कैंडिडेट्स रोल नंबर/मोबाइल नंबर और DOB का यूज करके अपना JEE Advanced स्कोर 2026 देख सकते हैं। हालांकि, अभी तक JEE फाइनल आंसर की को लेकर को अपडेट नहीं दिया गया है।

यहां देखें ओपन हाउस का पूरा शेड्यूल

संस्थानडेट्समोड
IIT भुवनेश्वर9 जून, सुबह 10 बजे सेहाइब्रिड
IIT बॉम्बे7 जून, सुबह 10 बजे सेऑनलाइन
IIT मंडी7 जून, सुबह 11 बजे सेऑनलाइन
IIT दिल्ली5–7 जून, शाम 6 बजे सेहाइब्रिड
IIT दिल्ली – अबू धाबी4–11 जूनहाइब्रिड
IIT इंदौर7 जून, दोपहर 2 बजे सेहाइब्रिड
IIT मद्रास2–7 जूनहाइब्रिड
IIT गांधीनगर5 जून, 3:30 बजेऑनलाइन
IIT पटना5 जून, सुबह 11 बजेऑनलाइन
IIT रोपड़5 जून, दोपहर 3 बजेऑनलाइन
IIT गुवाहाटी6 जून, सुबह 10 बजे (IST)ऑनलाइन
IIT तिरुपति6 जून, सुबह 10:00 बजेहाइब्रिड
IIT जम्मू6 जून, सुबह 10:30 बजेऑनलाइन
IIT धारवाड़6 जून, सुबह 10:30 बजेहाइब्रिड
IIT जोधपुर4 जून, सुबह 11 बजे सेऑनलाइन
IIT गोवा4 जूनऑनलाइन
IIT कानपुर9 जून, सुबह 10 बजे सेऑनलाइन
IIT खड़गपुर10 जून, सुबह 10 बजे सेऑनलाइन
IIT भिलाई9 जून, सुबह 11 बजेऑनलाइन
IIT पलक्कड़9 जून, सुबह 10 बजेऑनलाइन
IIT (ISM) धनबाद8 जून, सुबह 11:15 बजेऑनलाइन
IISc11 जून 2026, सुबह 10 बजेऑनलाइन

अधिकतर आईआईटी संस्थान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का विकल्प लेकर आए हैं, जबकि की दूसरे संस्थान हाइब्रिड मोड में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस चलाएंगे। रजिस्ट्रेशन लिंक संबंधित IIT की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट केरं। IIT के YouTube लिंक भी इवेंट के दिन ओपन हाउस को स्ट्रीम करेंगे।