IIT Madras Aeronautics Space Technology Online Course: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने एयरोनॉटिक्स और स्पेस टेक्नोलॉजी में नया बैचलर ऑफ साइंस (BS) प्रोग्राम लॉन्च किया है। यह अंडरग्रेजुएट कोर्स पूरी तरह ऑनलाइन मोड में संचालित किया जाएगा। खास बात यह है कि इस कोर्स में दाखिले के लिए JEE पास करना जरूरी नहीं है और इसमें कोई सीट लिमिट भी नहीं रखी गई है।

इस प्रोग्राम का शुभारंभ 9 फरवरी 2026 को IIT मद्रास कैंपस में किया गया और लॉन्च इवेंट में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL), सिविल एविएशन और एयरोस्पेस इंडस्ट्री से जुड़े अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

क्यों शुरू किया गया यह नया BS कोर्स?

आईआईटी मद्रास के अनुसार, यह कोर्स एयरोनॉटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी, सिविल एविएशन और स्पेस सेक्टर में तेजी से बढ़ती स्किल डिमांड को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

IIT मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटि ने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत को इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में प्रशिक्षित मैनपावर की जरूरत होगी और यह कोर्स उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

योग्यता और एडमिशन डिटेल्स

उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी और डिप्लोमा होल्डर भी कर सकते हैं आवेदन साथ ही इसके लिए जेईई की कोई आवश्यकता नहीं है। इस कोर्स के लिए सीटों की संख्या को सीमित नहीं रखा गया है, जिसका मतलब है इस कोर्स के लिए ओपन एनरोलमेंट रखा गया है। अब छात्र अपनी सुविधा के अनुसार फ्लेक्सिबल टाइमलाइन में कोर्स पूरा कर सकते हैं

कोर्स स्ट्रक्चर और पढ़ाई का तरीका

रिकॉर्डेड वीडियो लेक्चर

लाइव ट्यूटोरियल सेशन

ऑनलाइन डिस्कशन फोरम

रविवार को परीक्षाएं

सेंटर-बेस्ड और ऑनलाइन प्रॉक्टर्ड एग्जाम

डिप्लोमा स्टेज पर छात्रों को सीएफडी (कम्प्यूटेशनल फ्लूइड डायनेमिक्स) और फिनिट एलिमेंट मैथड (FEM) जैसे इंडस्ट्री टूल्स पर काम करने का मौका मिलेगा। बीएस लेवल पर छात्रों को एयरक्राफ्ट या स्पेसक्राफ्ट डिजाइन पर आधारित कैपस्टोन प्रोजेक्ट करना होगा।

प्लेसमेंट, इंटर्नशिप और करियर स्कोप

आईआईटी मद्रास के सेंटर फोर आउटरिच एंड डिजिटल एजुकेशन (CODE) के जरिए:

इंटर्नशिप सपोर्ट

इंडस्ट्री कनेक्ट

करियर गाइडेंस

संभावित करियर विकल्प:

HAL और अन्य PSU

प्राइवेट एयरोस्पेस कंपनियां

ड्रोन और स्पेस स्टार्टअप्स

इंजीनियरिंग एनालिसिस फर्म

रिसर्च और हायर स्टडी (IITs, IISc) के अलावा यह कोर्स GATE की तैयारी में भी सहायक होगा।

टॉप स्टूडेंट्स को मिलेगा आईआईटी कैंपस का मौका

आईआईटी मद्रास के अनुसार, टॉप परफॉर्मिंग स्टूडेंट्स को अकादमिक मानदंडों के आधार पर, ऑन-कैंपस प्रोग्राम और एडवांस्ड डिग्री के लिए विचार किया जा सकता है।

IIT Madras BS Aeronautics and Space Technology FAQs

Q1. क्या इस कोर्स के लिए JEE जरूरी है?

A. नहीं, JEE की कोई आवश्यकता नहीं है।

Q2. क्या यह कोर्स पूरी तरह ऑनलाइन है?

A. हां, पढ़ाई ऑनलाइन होगी, लेकिन परीक्षाएं ऑनलाइन और सेंटर-बेस्ड दोनों होंगी।

Q3. कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

A. 12वीं पास छात्र और डिप्लोमा होल्डर दोनों आवेदन कर सकते हैं।

Q4. क्या इस कोर्स से नौकरी मिल सकती है?

A. हां, एयरोस्पेस, PSU, स्टार्टअप्स और प्राइवेट कंपनियों में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

Q5. क्या यह कोर्स GATE के लिए उपयोगी है?

A. जी हां, यह कोर्स GATE और हायर स्टडी के लिए मजबूत आधार देता है।

Q6. कोर्स कितने साल का है?

A. अवधि फ्लेक्सिबल है, छात्र निर्धारित माइलस्टोन के भीतर अपनी गति से पूरा कर सकते हैं।