भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने बैचलर ऑफ़ साइबर सिक्योरिटी (बी.साइबर) एडमिशन 2026 (Bachelor of Cyber Security (B.Cyber) Admission 2026) का रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट iitk.ac.in पर जाकर अपना चयन परिणाम देख सकते हैं।

इस वर्ष 52 उम्मीदवारों को प्रोविजनल एडमिशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब इन चयनित अभ्यर्थियों को 21 जुलाई 2026 को आईआईटी कानपुर परिसर में रिपोर्ट करना होगा, जहां दस्तावेज़ सत्यापन और प्रवेश से जुड़ी अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

5 जुलाई को हुई थी परीक्षा, 8 जुलाई को आया रिजल्ट

आईआईटी कानपुर ने बी.साइबर प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित की थी और परीक्षा के तीन दिन बाद, 8 जुलाई 2026 को चयन सूची जारी कर दी गई है। संस्थान ने परिणाम के साथ कैटेगरी-वाइज क्वालिफाइंग कट-ऑफ भी प्रकाशित की है।

चयनित उम्मीदवारों को ईमेल भी भेजा जाएगा

आईआईटी कानपुर ने बताया है कि चयनित उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर भी सूचना भेजी जाएगी। ईमेल में रिपोर्टिंग की तारीख, समय, दस्तावेज़ सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

IIT Kanpur B.Cyber Result 2026 ऐसे करें चेक

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

स्टेप 1. आईआईटी कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट iitk.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर Admissions सेक्शन में क्लिक करें।

स्टेप 3. Applications Open for B.Cyber Admission 2026 लिंक चुनें।

स्टेप 4. B.Cyber एडमिशन पोर्टल खोलें।

स्टेप 5. List of Candidates for B.Cyber 2026 Announced लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 6. स्क्रीन पर रिजल्ट की PDF खुल जाएगी।

स्टेप 7. PDF में अपना Application ID सर्च करें।

स्टेप 8. भविष्य के लिए PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

रिपोर्टिंग के समय रखें ये दस्तावेज

21 जुलाई को IIT कानपुर में रिपोर्टिंग के दौरान उम्मीदवारों को सभी आवश्यक मूल दस्तावेज़ और उनकी प्रतियां साथ लेकर पहुंचना होगा, जो इस प्रकार हैं।

प्रवेश परीक्षा से संबंधित दस्तावेज

आवेदन पत्र की प्रति

पहचान पत्र (ID Proof)

शैक्षणिक प्रमाण पत्र

पासपोर्ट साइज फोटो

अन्य आवश्यक दस्तावेज़ (जैसा कि संस्थान के ईमेल में उल्लेख होगा)

क्या करें चयनित उम्मीदवार?

यदि आपका नाम चयन सूची में है, तो निर्धारित तिथि पर समय से आईआईटी कानपुर पहुंचें और संस्थान द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करें। रिपोर्टिंग में देरी या आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत न करने की स्थिति में प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

आगे की जानकारी कहां मिलेगी?

आईआईटी कानपुर ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े किसी भी नए अपडेट, रिपोर्टिंग निर्देश या अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट iitk.ac.in देखते रहें। इससे उम्मीदवारों को प्रवेश प्रक्रिया के दौरान किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित नहीं होना पड़ेगा।

IIT Kanpur B Cyber Result 2026 PDF Direct Link