आईआईटी जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट घोषित हो चुका है। दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने टॉप किया है। शुभम ने 360 में से 330 नंबर लाकर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे नंबर पर भी दिल्ली जोन के कबीर छिल्लर हैं, जिन्हें 329 नंबर हासिल हुए हैं। जबकि जतिन चाहर ने 319 नंबर के साथ देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। कॉमन रैंक लिस्ट में पूरी तरह से आईआईटी दिल्ली जोन के उम्मीदवारों का दबदबा है।

56,880 छात्रों ने हासिल की सफलता

इस वर्ष परीक्षा में कुल 1,79,694 अभ्यर्थी दोनों पेपरों में शामिल हुए, जिनमें से 56,880 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की। सफल अभ्यर्थियों में 10,107 छात्राएं शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली ज़ोन के शुबहम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 360 में से 330 अंक हासिल किए। साथ ही आईआईटी दिल्ली ज़ोन की आरोही देशपांडे ने CRL 77 के साथ महिला वर्ग में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 360 में से 280 अंक हासिल किए।

कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

कुल पंजीकृत अभ्यर्थी1,87,389
दोनों पेपरों में उपस्थित1,79,694
कुल सफल अभ्यर्थी 56,880
सफल छात्राएं10,107

किस वर्ग के कितने छात्र हुए पास?

सामान्य (GEN)15,903
ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL)12,385
ईडब्ल्यूएस (GEN-EWS)6,377
एससी (SC)15,856
एसटी (ST)6,379

किस वर्ग से किसने किया टॉप?

कैटेगरीनामजोन
ओपन (CRL)शुभम कुमारIIT दिल्ली
सामान्य (GEN)बी. जयकृष्णा श्रीनिवासIIT बॉम्बे
ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL)जतिन चाहर IIT दिल्ली
एससी (SC)कोविद बूबIIT बॉम्बे
एसटी (ST)जतिन कुमार IIT दिल्ली
सीआरएल-पीडब्ल्यूडी (CRL-PwD)अर्श जैन IIT कानपुर
सामान्य-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी (GEN-EWS-PwD)पर्वा पवन अग्रवाल IIT दिल्ली
ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी (OBC-NCL-PwD)ननाला नागा चैतन्यIIT मद्रास
एससी-पीडब्ल्यूडी (SC-PwD)नवतेज IIT रुड़की
एसटी-पीडब्ल्यूडी (ST-PwD)अंचल पुरीIIT कानपुर

क्वालीफाई करने के लिए जरूरी मार्क्स

  • जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग थे। कॉमन रैंक लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को हरेक विषय में कम से कम 8 अंक और कुल मिलाकर 92 मार्क्स लाने थे।
  • ओबीसी-एनसीएल और जनरल-ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को हरेक विषय 7 अंक और कुल मिलाकर 82 मार्कस लाने थे।
  • एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए कटऑफ हरेक विषय में 4 मार्क्स अंक और कुल मिलाकर 46 मार्क्स था। वहीं प्रिपरेटरी कोर्स लिस्ट के लिए हरेक विषय में केवल 2 मार्क्स और कुल मिलाकर 23 मार्क्स लाने थे।

17 मई को हुई थी जेईई एडवांस्ड परीक्षा

इस वर्ष जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। परीक्षा का समय 3 घंटे था। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया था।

(यह भी पढ़ें- राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी)

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER), अजमेर ने कक्षा 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर