IIT Indore Faculty Recruitment 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) इंदौर ने विभिन्न विभागों और स्कूलों में फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफ़ेसर ग्रेड I और असिस्टेंट प्रोफ़ेसर ग्रेड II पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
यह भर्ती अभियान संस्थान के कई विभागों और नवस्थापित मेहता फैमिली स्कूल ऑफ बायोसाइंसेज एंड बायोमेडिकल इंजीनियरिंग सहित विभिन्न शैक्षणिक इकाइयों में फैकल्टी नियुक्तियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
IIT Indore Faculty Recruitment 2026: किन क्षेत्रों में होगी भर्ती?
आईआईटी इंदौर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML), डीप लर्निंग (DL), मेडिकल इमेज एनालिसिस, कम्प्यूटेशनल मल्टी-ओमिक्स, कम्प्यूटेशनल एपिडेमियोलॉजी, इंटरनेट ऑफ मेडिकल थिंग्स (IoMT), वियरेबल हेल्थकेयर डिवाइसेज और AI आधारित हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञ उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इसके अलावा, बायोसाइंसेज और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के व्यापक क्षेत्रों में कार्यरत योग्य उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
IIT Indore Faculty Recruitment 2026: रिक्त पदों का विवरण
संस्थान ने नियमित भर्ती अभियान के तहत अनारक्षित (UR) श्रेणी के लिए कुल 10 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। ये पद निम्न विभागों और स्कूलों में उपलब्ध हैं:
सिविल इंजीनियरिंग
एस्ट्रोनॉमी, एस्ट्रोफिजिक्स एंड स्पेस इंजीनियरिंग
मेहता फैमिली स्कूल ऑफ सस्टेनेबिलिटी
मेहता फैमिली स्कूल ऑफ बायोसाइंसेज एंड बायोमेडिकल इंजीनियरिंग
स्कूल ऑफ इनोवेशन
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
इसके अतिरिक्त, विशेष भर्ती अभियान के तहत 44 बैकलॉग पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इनमें OBC-NCL के 15 पद, SC के 12 पद, ST के 9 पद, PwD के 5 पद और EWS के 3 पद
शामिल हैं।
ये पद केमिस्ट्री, केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज, मैथमेटिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग एंड मैटेरियल्स साइंस, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग समेत विभिन्न विभागों में उपलब्ध हैं।
IIT Indore Faculty Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
अधिकांश विभागों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में PhD डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही, उम्मीदवार के पास पूर्ववर्ती डिग्री में प्रथम श्रेणी या समकक्ष अंक और अच्छा शैक्षणिक रिकॉर्ड होना चाहिए।
Assistant Professor Grade II
अधिकतम आयु सीमा: 32 वर्ष
नियुक्ति का प्रकार: संविदा
Assistant Professor Grade I
अधिकतम आयु सीमा: 35 वर्ष
न्यूनतम 3 वर्ष का शिक्षण, शोध या औद्योगिक अनुभव आवश्यक है लेकिन पीएचडी के दौरान प्राप्त अनुभव को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा
स्कूल ऑफ इनोवेशन के लिए विशेष पात्रता
स्कूल ऑफ इनोवेशन में कुछ पदों के लिए पीएचडी अनिवार्य नहीं है। ऐसे उम्मीदवार जिनके पास निर्धारित पेशेवर अनुभव है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद निर्धारित समयावधि में PhD प्राप्त करनी होगी।
IIT Indore Faculty Recruitment 2026: वेतन
चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा।
Assistant Professor Grade II: न्यूनतम मासिक वेतन 70,900 रुपये
Assistant Professor Grade I: न्यूनतम मासिक वेतन 1,01,500 रुपये
इसके अतिरिक्त, संस्थान के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
IIT Indore Faculty Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार निम्न चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
स्टेप 1. IIT इंदौर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. Faculty Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरें।
स्टेप 4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 5. आवेदन पत्र जमा करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें।
