IIT Delhi Raksham AI Hackathon 2026: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से होने वाली साइबर ठगी और डीपफेक के बढ़ते खतरे के बीच आईआईटी दिल्ली ने एक नई पहल की है। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) और अमेजन के सहयोग से ‘रक्षम’ (Raksham) नाम का राष्ट्रीय स्तर का एआई साइबर सिक्योरिटी हैकाथॉन शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य ऐसे तकनीकी समाधान तैयार करना है, जो लोगों को वॉइस क्लोनिंग, फर्जी वीडियो और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे खतरों से बचाने में मदद कर सकें।

इस पहल में देशभर के इंजीनियरिंग छात्र हिस्सा ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन और अपने आइडिया जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए 12 अक्टूबर 2026 तक का समय है।

क्या है Raksham AI Cybersecurity Hackathon?

रक्षम एक राष्ट्रीय स्तर का हैकाथॉन है, जिसमें छात्रों को साइबर सुरक्षा से जुड़ी वास्तविक समस्याओं के लिए AI आधारित प्रोटोटाइप तैयार करने का अवसर मिलेगा। इसका फोकस केवल नए तकनीकी आइडिया पेश करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे समाधान विकसित करना भी है जिन्हें वास्तविक परिस्थितियों में इस्तेमाल किया जा सके।

इसका आयोजन आईआईटी दिल्ली के छात्र तकनीकी क्लब एरीज आईआईटीडी और देव क्लब कर रहे हैं। इस पहल में आईआईटी दिल्ली के साथ इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (I4C) और अमेजन सहयोग कर रहे हैं।

किन साइबर खतरों पर काम करेंगे छात्र?

हैकाथॉन में भाग लेने वाली टीमों से ऐसे समाधान विकसित करने की उम्मीद है, जो तेजी से बदल रहे डिजिटल अपराधों से निपटने में मदद कर सकें। इसके प्रमुख विषय इस प्रकार हैं।

डीपफेक वीडियो: एआई से तैयार या बदले गए ऐसे वीडियो, जिनमें किसी व्यक्ति को कुछ ऐसा करते या कहते दिखाया जा सकता है जो उसने वास्तव में नहीं किया।

वॉइस क्लोनिंग फ्रॉड: किसी परिचित, अधिकारी या परिवार के सदस्य जैसी आवाज बनाकर लोगों को पैसे भेजने के लिए धोखा देना।

ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी: डिजिटल माध्यमों से लोगों को ठगने के नए तरीकों की पहचान और रोकथाम।

एआई आधारित साइबर सुरक्षा: ऐसे टूल तैयार करना जो संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने और लोगों को संभावित खतरे से आगाह करने में मदद करें।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस हैकाथॉन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र हिस्सा ले सकते हैं। पात्रता से जुड़ी प्रमुख जानकारी नीचे दी गई है।

प्रोजेक्ट का चयन किन आधारों पर होगा?

इस हैकाथॉन में केवल नया आइडिया पेश करना ही पर्याप्त नहीं होगा बल्कि आयोजक यह भी देखेंगे कि प्रस्तावित तकनीक कितनी व्यावहारिक है और उसे वास्तविक दुनिया में लागू किया जा सकता है या नहीं। टीमों को अपने आइडिया के साथ यह भी साफ करना होगा कि उनका समाधान किस समस्या को हल करता है और उसका व्यावहारिक उपयोग कैसे हो सकता है।

Raksham Hackathon 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

रजिस्ट्रेशन और कॉन्सेप्ट सबमिशन ऑनलाइन शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने से पहले टीम के सदस्यों, प्रोजेक्ट आइडिया और जरूरी जानकारियों को तैयार रखना उपयोगी होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके अप्लाई कर सकते हैं।

स्टेप 1. IIT दिल्ली और हैकाथॉन से जुड़ी आधिकारिक घोषणा खोलें।

स्टेप 2. रक्षम हैकाथॉन के रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाएं।

स्टेप 3. पात्रता और टीम गठन से जुड़े नियम पढ़ें।

स्टेप 4. दो से चार सदस्यों की टीम बनाएं।

स्टेप 5. मांगी गई जानकारी भरकर अपना कॉन्सेप्ट जमा करें।

स्टेप 6. आवेदन या सबमिशन की पुष्टि सुरक्षित रखें।