जेईई एडवांस्ड 2026 से पहले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु ने 2026 एकेडमिक सेशन के लिए तीन नए BTech प्रोग्राम शुरू किए हैं। इन प्रोग्राम में दाखिला जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड (JEE एडवांस्ड) के मार्क्स और जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) 2026 काउंसलिंग के जरिए मिलेगा। संस्थान ने जिन नए कोर्स की शुरुआत की है उनमें मैटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग में BTech, मैकेनिक्स एंड कंप्यूटिंग में BTech, और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में BTech शामिल है।
इसी सेशन से मिलेगा दाखिला
IISc बेंगलुरू इसी एकेडमिक सेशन से दो अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम ऑफर कर रहा है। इनमें एक है बैचलर ऑफ साइंस (रिसर्च) और दूसरा है BTech (मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग)। संस्थान इसी सेशन में इन कोर्सेस के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू करेगा। कैंडिडेट्स IISc एडमिशन पोर्टल का इस्तेमाल करके JEE एडवांस्ड स्कोर के जरिए इन प्रोग्राम में दाखिला ले पाएंगे।
NEET UG 2026: नीट यूजी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऑब्जेक्शन विंडो का लिंक आज हो सकता है एक्टिव
इन प्रोग्राम में क्या है खास?
संस्थान ने बताया है कि नए अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम इंजीनियरों की अगली पीढ़ी को नया आयाम देने के लिए डिजाइन किए गए हैं जो उभरते और इंटरडिसिप्लिनरी डोमेन में रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन को लीड करेंगे। ये प्रोग्राम नेशनल और ग्लोबल इंपॉर्टेंस की मुश्किल चुनौतियों का सामना करने के लिए फंडामेंटल साइंस, कोर इंजीनियरिंग प्रिंसिपल और कटिंग-एज कम्प्यूटेशनल टूल्स को एक साथ लाने का काम करेंगे।
छात्रों की इन स्किल को डेवलेप करेंगे ये कोर्स
ये प्रोग्राम उम्मीदवारों को शुरुआती सेमेस्टर में एक बेसिक करिकुलम देने की कोशिश है जिसमें इंजीनियरिंग, मैथ और कम्प्यूटेशनल मेथड के कोर कोर्स शामिल हैं। संस्थान ने कहा है कि इन कोर्सों की पढ़ाई करने वाले छात्रों में विश्लेषण, कंप्यूटर और प्रैक्टिकल नॉलेज की अच्छी समझ विकसित होगी। इससे उन्हें भारत और विदेश के कॉलेजों, कंपनियों और रिसर्च संस्थानों में नौकरी और रिसर्च के अच्छे मौके मिलेंगे।
17 मई को आयोजित होगी जेईई एडवांस्ड परीक्षा
बता दें कि इस साल आईआईटी रूड़की (IIT रुड़की) JEE एडवांस्ड 2026 को आयोजित करेगा। यह परीक्षा 17 मई को आयोजित होगी। JEE एडवांस्ड 2026 के लिए वहीं कैंडिडेट पात्र हैं जो JEE मेन 2026 के BE/BTech पेपर में टॉप 2,50,000 सफल कैंडिडेट (सभी कैटेगरी सहित) में शामिल हैं। कोई कैंडिडेट जेईई एडवांस्ड परीक्षा दो बार ही दे सकता है।
