इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने e-VidyaBharti छात्रों के लिए जून 2026 टर्म-एंड एग्जामिनेशन (TEE) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र छात्र अब परीक्षा फॉर्म, प्रोजेक्ट रिपोर्ट और प्रैक्टिकल परीक्षा से संबंधित आवेदन विश्वविद्यालय के छात्र पोर्टल के माध्यम से जमा कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, छात्र 15 जून 2026 तक बिना किसी लेट फीस के परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन करने पर अतिरिक्त शुल्क लागू हो सकता है।
IGNOU TEE June 2026 परीक्षा कब होगी?
IGNOU के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार e-VidyaBharti छात्रों की जून 2026 टर्म-एंड परीक्षा 22 जून 2026 से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा रिमोट-प्रॉक्टर्ड मोड में होगी, यानी छात्र निर्धारित नियमों के तहत ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा दे सकेंगे।
ABC ID बनाना जरूरी
विश्वविद्यालय ने सभी छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरते समय Academic Bank of Credits (ABC) ID बनाने की सलाह दी है। IGNOU के अनुसार, जिन छात्रों के पास ABC ID नहीं होगी, उनके परिणाम घोषित होने में देरी हो सकती है। साथ ही उनके अंक ABC सिस्टम और DigiLocker में अपडेट होने में भी समस्या आ सकती है।
IGNOU TEE June 2026 परीक्षा शुल्क
IGNOU ने विभिन्न प्रवेश सत्रों के अनुसार परीक्षा शुल्क निर्धारित किया है।
दिसंबर 2022 तक प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए
थ्योरी कोर्स: 200 रुपये प्रति कोर्स
प्रैक्टिकल/लैब कोर्स: 200 रुपये प्रति कोर्स
जनवरी 2023 और उसके बाद प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए
थ्योरी कोर्स: 200 रुपये प्रति कोर्स
प्रैक्टिकल कोर्स (4 क्रेडिट तक): 300 रुपये प्रति कोर्स
प्रैक्टिकल कोर्स (4 क्रेडिट से अधिक): 500 रुपये प्रति कोर्स
प्रोजेक्ट कार्य (4 क्रेडिट तक): 300 रुपये प्रति प्रोजेक्ट
प्रोजेक्ट कार्य (4 क्रेडिट से अधिक): 500 रुपये प्रति प्रोजेक्ट
कौन कर सकता है आवेदन?
स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और सेमेस्टर आधारित कार्यक्रमों में नामांकित छात्र परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके कार्यक्रम की वैधता सक्रिय हो।
आवेदन से पहले छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि, उनका कोर्स रजिस्ट्रेशन वैध हो और सभी आवश्यक असाइनमेंट जमा किए जा चुके हों साथ ही कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि पूरी हो चुकी हो।
हॉल टिकट कब जारी होगा?
IGNOU जून 2026 टर्म-एंड परीक्षा के हॉल टिकट परीक्षा शुरू होने से लगभग एक सप्ताह पहले जारी करेगा। छात्र अपने हॉल टिकट, प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल परीक्षा से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय के छात्र पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे।
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते परीक्षा फॉर्म भर दें। अंतिम दिनों में सर्वर पर अधिक ट्रैफिक या तकनीकी समस्याओं के कारण आवेदन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
IGNOU TEE June 2026 Registration Direct Link
