इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) में 1 जून 2026 से शुरू होने वाले टर्म-एंड एग्जाम (TEE) के लिए संभावित डेटशीट जारी कर दी गई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से यह टेंटेटिव डेट शीट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जारी की गई है। जिन कैंडिडेट्स ने इन एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया है वह इसी वेबसाइट पर जाकर संभावित शेड्यूल को देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
1 जून से शुरू होंगी परीक्षा!
इस संभावित शेड्यूल के मुताबिक, एग्जाम 1 जून से शुरू होंगे और 15 जुलाई 2026 तक चलेंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट में पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट का पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। कुछ विषयों की परीक्षाओं के लिए टाइम दो घंटे/ 1:30 घंटे भी हो सकता है।
इन स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड करें डेटशीट
इग्नू की टर्म-एंड एग्जाम (TEE) जून 2026 की संभावित डेटशीट को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर Announcements सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद सबसे ऊपर ही Student Evaluation Division के द्वारा जारी अधिसूचना पर क्लिक करें।
अनाउंसमेंट सेक्शन में 17 फरवरी को जारी अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नई विंडो में पीडीएफ फाइल ओपन होगी। इसी में संभावित डेटशीट मिलेगी।
इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड
इग्नू की जून टर्म-एंड एग्जाम (TEE) में बैठने वाले छात्रों यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि संभावित डेटशीट में कुछ ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। स्टूडेंट इसी के हिसाब से अपनी तैयारी कर सकते हैं। रही बात एडमिट कार्ड की तो प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर लॉग इन डिटेल दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवार ध्यान रखें कि जब भी वे परीक्षा केंद्र पर एग्जाम देने जाएं तो एडमिट कार्ड की प्रति अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
