IGNOU Re-registration 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला किया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अब छात्र 15 जुलाई 2026 तक री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इच्छुक और पात्र छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह सुविधा उन सभी मौजूदा छात्रों के लिए उपलब्ध है, जो अगले सेमेस्टर या नए शैक्षणिक वर्ष में अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। IGNOU के नियमों के अनुसार, अगले सत्र में प्रवेश जारी रखने के लिए री-रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।

IGNOU री-रजिस्ट्रेशन 2026 कहां करें?

जुलाई 2026 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जा सकती है। विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

IGNOU July Re-registration 2026: ऐसे करें आवेदन

री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

स्टेप 1: सबसे पहले IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध ‘Re-registration’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपने एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।

स्टेप 4: अपने व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरणों की जांच करें।

स्टेप 5: आगामी सेमेस्टर या शैक्षणिक वर्ष के लिए आवश्यक पाठ्यक्रमों का चयन करें।

स्टेप 6: निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

स्टेप 7: आवेदन फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें।

किन कोर्सों के लिए मान्य है री-रजिस्ट्रेशन?

विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जुलाई 2026 सत्र के लिए आयोजित की जा रही है और इसमें ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) तथा ऑनलाइन मोड के तहत संचालित विभिन्न स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रम शामिल हैं।

हाल ही में शुरू हुए पीएचडी एडमिशन

IGNOU ने हाल ही में जुलाई 2026 सत्र के लिए 36 पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया भी आयोजित की थी। इन कार्यक्रमों में राजनीतिक विज्ञान, लोक प्रशासन, मनोविज्ञान, मानव विज्ञान, जैव रसायन, रसायन विज्ञान सहित कई विषय शामिल हैं।

पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को इंटरव्यू और वाइवा में शामिल होना होगा। वहीं, JRF और NET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को केवल इंटरव्यू देना होगा। विश्वविद्यालय द्वारा फुल-टाइम और पार्ट-टाइम दोनों प्रकार के पीएचडी कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं।