IGNOU Re-Registration 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जनवरी 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम्स में पढ़ रहे छात्र 15 फरवरी 2026 तक दोबारा पंजीकरण कर सकते हैं। पहले इसकी अंतिम तारीख 31 जनवरी 2026 तय की गई थी।

विश्वविद्यालय ने यह फैसला छात्रों को फीस भुगतान और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय देने के उद्देश्य से लिया है। IGNOU ने साफ किया है कि री-रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, बिना इसके छात्र अगले सेमेस्टर या शैक्षणिक वर्ष में आगे नहीं बढ़ पाएंगे।

IGNOU Re-Registration 2026: किन छात्रों के लिए जरूरी

इग्नू री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया उन छात्रों के लिए है जो, पहले से IGNOU के ODL या ऑनलाइन कोर्स में नामांकित हैं या जनवरी 2026 सत्र में अगले सेमेस्टर या वर्ष में प्रवेश लेना चाहते हैं। नए प्रवेश लेने वाले छात्रों को इस पोर्टल पर आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

IGNOU री-रजिस्ट्रेशन फीस कितनी है?

री-रजिस्ट्रेशन शुल्क: 300 रुपये

भुगतान का माध्यम: केवल ऑनलाइन

आधिकारिक पोर्टल: onlinerr.ignou.ac.in

विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें, ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।

री-रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

फॉर्म भरते समय छात्रों को ये दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:

स्कैन की हुई पासपोर्ट साइज फोटो

हस्ताक्षर (Signature)

(यदि मांगा जाए तो)

शैक्षणिक प्रमाण पत्र

श्रेणी प्रमाण पत्र

अनुभव प्रमाण पत्र

IGNOU Re-Registration 2026: कैसे करें आवेदन ?

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट onlinerr.ignou.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2. यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।

स्टेप 3. नया यूजर होने पर पहले रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 4. अपना कोर्स और सेमेस्टर/वर्ष चुनें।

स्टेप 5. जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 6. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

स्टेप 7. फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

Jansatta Education Expert Advice

इग्नू जनवरी सेशन 2026 में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों को सलाह दी जाती है कि, वह 15 फरवरी 2026 से पहले री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि पढ़ाई में किसी भी तरह की रुकावट न आए।