IGNOU January Admission 2026 Deadline extend: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जनवरी 2026 सेशन के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन को चौथी बार आगे बढ़ा दिया है। अभी तक रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 30 मार्च 2026 थी, जिसे इग्नू प्रशासन ने आगे बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दिया है। हालांकि यह एक्सटेंशन सिर्फ ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए है, सर्टिफिकेट और सेमेस्टर-बेस्ड प्रोग्राम के लिए नहीं है।
अंतिम तिथि से पहले-पहले भरें फॉर्म
इस एक्सटेंशन के बाद अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम में एडमिशन की चाह रखने वाले पात्र कैंडिडेट ऑनलाइन अपने एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने एप्लीकेंट को सलाह दी है कि वे रिवाइज्ड डेडलाइन से पहले अपने फॉर्म जमा कर दें। आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक एडमिशन पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in पर विजिट करना होगा।
कब-कब बढ़ाई गई यह डेडलाइन
इग्नू ने अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम में एडमिशन चाहने वाले कैंडिडेट के लिए रजिस्ट्रेशन की विंडो को 10 अप्रैल तक खुले रखने का फैसला किया है। अलग-अलग पढ़ाई के तरीकों के लिए जनवरी 2026 एडमिशन साइकिल के लिए रजिस्ट्रेशन दिसंबर में शुरू हो गया था। आवेदन की शुरुआती अंतिम तिथि 16 या 17 फरवरी थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 28 फरवरी किया गया और उसके बाद रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन 15 मार्च तक कर दी गई थी। फिर इसे बढ़ाकर 30 मार्च किया गया और अब अंतिम तिथि 10 अप्रैल है।
इन कोर्सेस में एडमिशन के लिए कर सकते हैं अप्लाई
IGNOU अलग-अलग सब्जेक्ट में कई एकेडमिक प्रोग्राम ऑफर कर रहा है। अंडरग्रेजुएट लेवल पर स्टूडेंट बैचलर ऑफ़ आर्ट्स (BA), बैचलर ऑफ़ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA), बैचलर ऑफ़ कॉमर्स (BCom), बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA), बैचलर ऑफ़ साइंस (BSc), और बैचलर ऑफ़ सोशल वर्क (BSW) के साथ-साथ ऑनर्स और स्पेशलाइज़्ड स्ट्रीम शामिल हैं। आवेदन करने के लिए यूनिवर्सिटी ने उम्मीदवारों को पहले अपनी APAAR ID तैयार रखने की सलाह दी है।
IGNOU Admission 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
स्टेप 1. आधिकारिक ODL पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2. “New Registration” पर क्लिक कर अकाउंट बनाएं।
स्टेप 3. व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
स्टेप 4. फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 5. डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से शुल्क जमा करें।
स्टेप 6. फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
स्टेप 7. आवेदन फॉर्म और पेमेंट रसीद की कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
