IGNOU December TEE 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है। विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2026 टर्म-एंड परीक्षा (TEE) के लिए ऑनलाइन असाइनमेंट जमा करने की सुविधा शुरू कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन असाइनमेंट मैनेजमेंट सिस्टम (OAMS) बनाया गया है। पात्र छात्र अपने इग्नू समर्थ अकाउंट के जरिए कोर्स के अनुसार असाइनमेंट अपलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तारीख 20 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

इस नई व्यवस्था के तहत छात्र असाइनमेंट जमा करने की पुष्टि ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे और वे अपने असाइनमेंट के मूल्यांकन की स्थिति भी देख पाएंगे। विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें।

IGNOU Assignment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें और जानकारी

IGNOU असाइनमेंट ऑनलाइन कैसे जमा करें?

इग्नू के पात्र छात्र अपने समर्थ अकाउंट से लॉगिन करके ऑनलाइन असाइनमेंट जमा कर सकते हैं, जिसकी प्रक्रिया इस प्रकार है:

स्टेप 1. सबसे पहले IGNOU Samarth पोर्टल खोलें।

स्टेप 2. अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से अकाउंट में प्रवेश करें।

स्टेप 3. डैशबोर्ड पर Online Assignment Management System (OAMS) या असाइनमेंट सबमिशन के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 4. जिस कोर्स का असाइनमेंट जमा करना है, उसे चुनें।

स्टेप 5. असाइनमेंट को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

स्टेप 6. फाइल सही कोर्स और परीक्षा सत्र से जुड़ी है या नहीं, इसकी जांच करें।

स्टेप 7. सबमिशन की प्रक्रिया पूरी करें और मिलने वाली रसीद या कन्फर्मेशन सुरक्षित रख लें।

असाइनमेंट PDF बनाते समय इन नियमों का रखें ध्यान

ऑनलाइन असाइनमेंट जमा करते समय छात्रों को कुछ जरूरी तकनीकी शर्तों का पालन करना होगा, जो इस प्रकार हैं।

असाइनमेंट के उत्तर हस्तलिखित होने चाहिए।

लिखे हुए पन्नों को स्कैन करके पीडीएफ फाइल तैयार करनी होगी।

प्रत्येक कोर्स के लिए अलग पीडीएफ अपलोड करनी होगी।

एक पीडीएफ फाइल का आकार 20 MB से अधिक नहीं होना चाहिए।

असाइनमेंट के पहले पेज पर छात्र का नाम, एनरोलमेंट नंबर, स्टडी सेंटर कोड, कोर्स कोड, रीजनल सेंटर का कोड और नाम तथा ईमेल एड्रेस दर्ज होना चाहिए और अपलोड करने से पहले छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी पन्ने साफ और पढ़ने योग्य हों।

जिन छात्रों ने पहले असाइनमेंट जमा कर दिया है, उन्हें क्या करना होगा?

इग्नू द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, जिन छात्रों ने किसी कोर्स का असाइनमेंट पहले ही पास कर लिया है, उन्हें उसी असाइनमेंट को दोबारा जमा करने की जरूरत नहीं है। इसी तरह, जिन विद्यार्थियों ने दिसंबर 2026 TEE के लिए अपने स्टडी सेंटर या रीजनल सेंटर पर संबंधित असाइनमेंट हार्ड कॉपी में जमा कर दिया है, उन्हें उसी असाइनमेंट की सॉफ्ट कॉपी दोबारा अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है।

ऑनलाइन असाइनमेंट जमा करने के बाद कैसे मिलेगी पुष्टि?

नई व्यवस्था में असाइनमेंट सफलतापूर्वक जमा होने पर छात्रों को ऑनलाइन एक्नॉलेजमेंट यानी सबमिशन की पुष्टि मिल सकेगी। इसकी जानकारी पंजीकृत ईमेल पर भी भेजी जा सकती है। छात्र अपने समर्थ अकाउंट के जरिए असाइनमेंट के मूल्यांकन की स्थिति भी देख सकेंगे।

IGNOU December TEE 2026 कब से शुरू होगी?

इग्नू दिसंबर 2026 टर्म-एंड परीक्षा का आयोजन 25 नवंबर 2026 से शुरू होगा और इसमें शामिल होने वाले छात्रों को असाइनमेंट जमा करने की समय सीमा के साथ परीक्षा कार्यक्रम, हॉल टिकट और अन्य निर्देशों पर भी नजर रखनी चाहिए।