इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जनवरी 2026 सेशन के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन फिर आगे बढ़ा दी है। अभी तक उम्मीदवारों के पास रजिस्ट्रेशन करने के लिए 28 फरवरी तक का समय था, लेकिन अब इच्छुक और पात्र कैंडिडेट 15 मार्च 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि यह एक्सटेंशन सिर्फ ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए है, सर्टिफिकेट और सेमेस्टर-बेस्ड प्रोग्राम के लिए नहीं है।

इस वेबसाइट पर जाकर करें रजिस्ट्रेशन

इग्नू में यूजी और पीजी लेवल पर ओडीएल और ऑनलाइन प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने की डेडलाइन अब 15 मार्च तक बढ़ा दी गई है। जिन इच्छुक और पात्र कैंडिडेट्स ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया था वह अब आखिरी समय में होने वाली टेक्निकल दिक्कतों से बचने के लिए 15 मार्च से पहले-पहले अप्लाई कर दें। रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर विजिट करना होगा।

RBSE Board Exam 2026: कॉपियों की जांच प्रक्रिया शुरू, आरबीएसई मई में जारी कर सकता है रिजल्ट

दूसरी बार बढ़ी है डेट

इग्नू में जनवरी 2026 सत्र के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम्स में एडमिशन की अंतिम तिथि को दूसरी बार आगे बढ़ाया गया है। इससे पहले लास्ट डेट फरवरी के मध्य में 16 या 17 फरवरी थी जिसे बढ़ाकर 28 फरवरी किया गया था। अब फिर इग्नू प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया है।

इन कोर्सेस में एडमिशन के लिए कर सकते हैं अप्लाई

IGNOU अलग-अलग सब्जेक्ट में कई एकेडमिक प्रोग्राम ऑफर कर रहा है। अंडरग्रेजुएट लेवल पर स्टूडेंट बैचलर ऑफ़ आर्ट्स (BA), बैचलर ऑफ़ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA), बैचलर ऑफ़ कॉमर्स (BCom), बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA), बैचलर ऑफ़ साइंस (BSc), और बैचलर ऑफ़ सोशल वर्क (BSW) के साथ-साथ ऑनर्स और स्पेशलाइज़्ड स्ट्रीम शामिल हैं।

वहीं पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में MBA, अलग-अलग स्पेशलाइज़ेशन में मास्टर ऑफ़ आर्ट्स (MA), मास्टर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA), और मास्टर ऑफ़ कॉमर्स (MCom) शामिल हैं।

IGNOU Admission 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

स्टेप 1. आधिकारिक ODL पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2. “New Registration” पर क्लिक कर अकाउंट बनाएं।

स्टेप 3. व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

स्टेप 4. फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 5. डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से शुल्क जमा करें।

स्टेप 6. फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

स्टेप 7. आवेदन फॉर्म और पेमेंट रसीद की कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।