इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने फ्रेश एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, जुलाई 2026 सेशन के लिए सभी नोटिफाइड प्रोग्राम्स, ओडीएल और ऑनलाइन कोर्सेस में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। ओडीएल कार्यक्रमों के लिए उम्मीदवार ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, जबकि ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए ignouiop.samarth.edu.in पर जाना होगा।

एडमिशन के लिए अपार आईडी है जरूरी

बता दें कि इग्नू में फ्रेश एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन 15 जुलाई को ही खत्म होने थे, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस डेट को आगे बढ़ा दिया है। इग्नू ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले अपनी APAAR ID तैयार रखें। जिन छात्रों को अपनी APAAR ID बनाने में परेशानी हो रही है, वे एडमिशन पोर्टल पर दिए गए सपोर्ट लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। एडमिशन कन्फर्म होने के बाद छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के जरिए भारत सरकार की स्कॉलरशिप के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

DU UG Admissions 2026: पहली अलॉटमेंट लिस्ट आने के जानें आगे का प्रोसेस; ये डॉक्यूमेंट लेकर कॉलेज में करें रिपोर्ट

इग्नू की ओर से ऑफर किए जाने वाले यूजी कोर्सेस

IGNOU अलग-अलग सब्जेक्ट में कई एकेडमिक प्रोग्राम ऑफर कर रहा है। इसमें अंडरग्रेजुएट लेवल पर प्रोग्राम में बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA), बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA), बैचलर ऑफ कॉमर्स (BCom), बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA), बैचलर ऑफ साइंस (BSc), बैचलर ऑफ सोशल वर्क (BSW) के साथ-साथ ऑनर्स और स्पेशलाइज्ड स्ट्रीम शामिल हैं।

वहीं पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में MBA अलग-अलग स्पेशलाइजेशन में मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA), मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA) और मास्टर ऑफ कॉमर्स (MCom) शामिल हैं।

इसके अलावा यूनिवर्सिटी करियर में आगे बढ़ने और स्किल बढ़ाने के मकसद से डिप्लोमा और एडवांस्ड सर्टिफिकेट कोर्स भी दे रही है।

IGNOU लैंग्वेज स्टडीज, IT स्किल्स, एनवायर्नमेंटल स्टडीज और मैनेजमेंट जैसे फील्ड में भी स्किल्स और प्रोफेशनल नॉलेज को जोड़ने के लिए डिजाइन किए गए सर्टिफिकेट और डिप्लोमा प्रोग्राम में एडमिशन ऑफर कर रही है।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

इग्नू में फ्रेश एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1: सबसे पहले IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध ‘Re-registration’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपने एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।

स्टेप 4: अपने व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरणों की जांच करें।

स्टेप 5: आगामी सेमेस्टर या शैक्षणिक वर्ष के लिए आवश्यक पाठ्यक्रमों का चयन करें।

स्टेप 6: निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

स्टेप 7: आवेदन फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें।