काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आईसीएसई (ICSE) कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा सुबह 11 बजे की गई। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE 10th) की परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह परिणाम चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर विजिट करें। स्टूडेंट इसके अलावा DigiLocker पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र अपना रिजल्ट education.indianexpress.com पर भी चेक कर सकते हैं।
आईसीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस साल कुल 99.18 प्रतिशत बच्चे इस कक्षा में पास हुए हैं जो पिछले साल से थोड़ा अधिक है। 2025 में 99.09 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।
ICSE 10th Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
स्टूडेंट्स अपने इंडेक्स नंबर, यूनिक ID और जन्मतिथि के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। DigiLocker से भी अपने ICSE और ISC रिजल्ट देखा जा सकता है।
ICSE 10th Result 2026 LIVE: जारी हो गया ICSE 10वीं का रिजल्ट
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आईसीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर विजिट करें। हालांकि अभी वेबसाइट हैवी लोड के चलते डाउन हो गई है। ऐसे में छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि वह धैर्य रखें।
ISC 12th Result 2026 LIVE: इस वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट
Council For The Indian School Certificate Examinations की ऑफिशियल वेबसाइट results.cisce.org पर रिजल्ट जारी किया जाएगा। अभी रिजल्ट पेज पर कुछ ऐसी स्क्रीन आ रही है।
ICSE 10th Result 2026 results.cisce.org LIVE: डिजिलॉकर पर मिलेगा रिजल्ट
आईसीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 इस साल DigiLocker पर भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा। छात्र अपनी यूनिक ID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड की मदद से परिणाम चेक कर पाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, इसलिए छात्रों को सलाह है कि वे धैर्य रखें और सही विवरण के साथ लॉगिन करें।
ICSE 10th Result 2026 results.cisce.org LIVE: कहां जारी होगा रिजल्ट
CISCE आज ICSE कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 जारी करेगा। काउंसिल फॉर द इंडियन School Certificate Examinations (CISCE) सुबह 11 बजे परिणाम घोषित करेगी। जिन छात्रों ने इस वर्ष परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।
ICSE 10th Result 2026 results.cisce.org LIVE: कब जारी होगा रिजल्ट
आईसीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 आज यानी 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा, जिसे चेक और डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां मिलेगा।
