ICSE ISC 10th 12th Result 2026 Date Announced: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ICSE कक्षा 10वीं और ISC कक्षा 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को जारी करेगा। CISCE बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा सुबह 11 बजे की जाएगी। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने इन परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है वह रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। रिजल्ट एक्सेस करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा।
डिजिलॉकर पर भी मिलेगा रिजल्ट
ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद जिन छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट देखने में परेशानी होती है तो वह डिजिलॉकर पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। डिजिलॉकर पर रिजल्ट चेक करने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in या फिर इसके मोबाइल ऐप पर विजिट करना होगा।
पिछले साल भी 30 अप्रैल को आया था रिजल्ट
बता दें कि पिछले साल यानी 2025 में ICSE और ISC रिजल्ट 30 अप्रैल को ही सुबह 11 बजे जारी किया गया था। लास्ट ईयर ICSE परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च तक और ISC परीक्षाएं 13 फरवरी से 5 अप्रैल तक चली थीं। इस साल ICSE की परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 30 मार्च तक चली थीं, जबकि ISC के एग्जाम 12 फरवरी से लेकर 3 अप्रैल तक चले थे।
रिजल्ट जारी किए जाने का प्रोसेस
पिछले साल CISCE ने एक प्रेस नोट के जरिए ही रिजल्ट जारी किया था। बोर्ड की ओर से कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस पिछले कुछ सालों में आयोजित नहीं की गई है। इस साल भी, बोर्ड से इसी तरह का प्रोसेस फॉलो करने की उम्मीद है, जिसमें रिज़ल्ट तय समय पर ऑनलाइन लाइव होंगे। स्टूडेंट्स को अपनी मार्कशीट एक्सेस करने के लिए अपनी यूनिक ID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड डालना होगा। ऑनलाइन रिजल्ट के जरिए मिलने वाली मार्कशीट प्रोविजनल होगी। ओरिजनल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूलों से जारी की जाएगी।
स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे रीचेक (Recheck) के लिए आवेदन कर सकेंगे। साथ ही सुधार परीक्षा (Improvement Exam) में भी शामिल हो सकते हैं। CISCE ने 2024 से कंपार्टमेंट परीक्षा प्रणाली समाप्त कर दी थी। इसकी जगह री-इवैल्यूएशन और इम्प्रूवमेंट एग्जाम की सुविधा दी गई है। छात्र अधिकतम दो विषयों में सुधार परीक्षा दे सकते हैं।
ICSE/ISC Result 2026 ऐसे करें चेक
स्टेप 1. ऑफिशियल वेबसाइट results.cisce.org पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर मौजूद ICSE Class 10 या ISC 12th का विकल्प चुनें।
स्टेप 3. यूनिक ID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड डालें।
स्टेप 4. शो रिजल्ट के टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 5. अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 6. रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।
