काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड ने 2027 और 2028 में होने वाली ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। हालांकि यह प्रोसेस स्टूडेंट्स को सीधे फॉलो नहीं करना है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को देशभर के CISCE बोर्ड वाले स्कूलों के द्वारा पूरा किया जाएगा। 2027 और 2028 की बोर्ड परीक्षाओं में जो स्टूडेंट शामिल होने वाले हैं वह अपने संबंधित स्कूलों को अपनी डिटेल सबमिट कर दें ताकि स्कूलों के द्वारा इस प्रक्रिया को समय रहते पूरा कर दिया जाए।
रजिस्ट्रेश की लास्ट डेट कब है ?
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस CISCE करियर पोर्टल के जरिए किया जाएगा। स्कूलों को सलाह दी गई है कि वे तय टाइमलाइन के अंदर फॉर्मैलिटीज पूरी कर लें ताकि कैंडिडेट्स को बाद में कोई दिक्कत न हो। 2027 में होने वाली ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले कैंडिडेट्स के लिए स्कूलों को रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 15 सितंबर 2026 तक पूरा करना होगा। यह टाइमलाइन बिना किसी एक्स्ट्रा फीस के है।
15 सितंबर के बाद लगेगी लेट फीस
दूसरा कन्फर्मेशन विंडो 16 सितंबर से 30 सितंबर, 2026 तक उपलब्ध होगा। हालांकि इस समय के दौरान एंट्री सबमिट करने वाले स्कूलों को हर कैंडिडेट के लिए लागू लेट फीस देनी होगी। एंट्री कन्फर्मेशन प्रोसेस जरूरी है क्योंकि इससे स्कूल बोर्ड एग्जाम साइकिल आगे बढ़ने से पहले यह वेरिफाई कर सकते हैं कि उनके कैंडिडेट्स के लिए सबमिट की गई डिटेल्स सही हैं या नहीं।
2028 की परीक्षा के लिए कब तक है डेडलाइन?
जो स्टूडेंट्स ICSE 2028 एग्जाम में शामिल होंगे उनके रजिस्ट्रेशन के लिए स्कूलों के पास 5 अगस्त से 31 अक्टूबर, 2026 तक बिना लेट फीस रजिस्ट्रेशन करने का मौका है। जो स्कूल इस समय में रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं कर पाते हैं, उन्हें 1 नवंबर से 15 नवंबर, 2026 तक एक और मौका मिलेगा, लेकिन फिर लेट फीस लागू होगी। रजिस्ट्रेशन सही तरीके से पूरा करने की जिम्मेदारी संबंधित स्कूलों की है, इसलिए स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को डिटेल्स और फीस जमा करने के बारे में अपने स्कूलों के संपर्क में रहना चाहिए।
इस प्रोसेस को फॉलो करें स्टूडेंट्स
स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेश को कंप्लीट करने के लिए स्कूलों को एग्जाम के साल के आधार पर CISCE CAREERS पोर्टल के जरिए इस प्रोसेस को पूरा करना होगा।
2027 के एग्जाम के लिए स्कूलों को ICSE और ISC के लिए पहले से रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स की एंट्री कन्फर्म करनी होगी। 2028 के एग्जाम के लिए, स्कूलों को लागू डेडलाइन के अंदर कैंडिडेट्स के नए बैच को रजिस्टर करना होगा।
फाइनल सबमिशन से पहले, स्कूलों को कैंडिडेट की डिटेल्स, सब्जेक्ट सिलेक्शन और दूसरी ज़रूरी जानकारी चेक करनी चाहिए। किसी भी करेक्शन रिक्वेस्ट के साथ जरूरी सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए।
यह भी पढ़ें: ग्रेजुएट पास के लिए SBI ने 1500 से अधिक पदों पर निकाली वैकेंसी, जानें कैसे करना है आवेदन और क्या है योग्यताएं
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बैकलॉग वैकेंसी के लिए एक विशेष भर्ती अभियान के तहत 1538 जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार आवेदन शुरू होने के बाद आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 को शुरू हो चुकी है, जो 27 अगस्त, 2026 तक चलेगी। आवेदक SBI के आधिकारिक करियर पोर्टल के जरिए अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं। यह भर्ती खास तौर पर SC, ST और OBC कैटेगरी की बैकलॉग वैकेंसी के लिए है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
