काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISE) ICSE 10th और ISC 12th Result 2026 की घोषणा कर दी है। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने इन बोर्ड परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org और डायरेक्ट लिंक results.cisce.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं और मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स डिजिलॉकर results.digilocker.gov.in के माध्यम से भी परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट एक्सेस करने के लिए स्टूडेंट्स को विशिष्ट आईडी, इंडेक्स नंबर और पेज पर दिखाया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

इस साल का पासिंग प्रतिशत

आईएससी 12वीं और आईसीएसई 10वीं का पासिंग प्रतिशत भी सामने आ चुका है। इस साल का पासिंग प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले थोड़ा बढ़ा है। आईएससी 12वीं में इस साल कुल 99.13 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो पिछले साल से थोड़ा अधिक है। 2025 में 99.02 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। वहीं आईसीएसई 10वीं में इस साल कुल 99.18 प्रतिशत बच्चे इस कक्षा में पास हुए हैं जो पिछले साल से थोड़ा अधिक है। 2025 में 99.09 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।

CBSE 12th Result 2026: LIVE Updates

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?

साल 2025 में भी यह रिजल्ट 30 अप्रैल को ही जारी हुआ था। लास्ट ईयर ICSE के एग्जाम 18 फरवरी से 27 मार्च तक चले थे, जबकि ISC के एग्जाम 13 फरवरी से 5 अप्रैल तक हुए थे। पिछले साल के रिजल्ट में ICSE (क्लास 10) में 99.09 परसेंट स्टूडेंट्स पास हुए थे जबकि ISC (क्लास 12) के परीक्षा परिणाम में कुल 99.02 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।

स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कर सकते हैं अप्लाई

आईसीएसई और आईएससी रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद जो छात्र अपने नंबर्स से संतुष्ट नहीं होंगे, वे रीचेकिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही सुधार परीक्षा (Improvement Exam) में भी शामिल हो सकते हैं। CISCE ने 2024 से कंपार्टमेंट परीक्षा प्रणाली समाप्त कर दी थी। इसकी जगह री-इवैल्यूएशन और इम्प्रूवमेंट एग्जाम की सुविधा दी गई है। छात्र अधिकतम दो विषयों में सुधार परीक्षा दे सकते हैं।