इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की CMA Inter and Final की परीक्षा का परिणाम 11 फरवरी को जारी किया जाएगा। दिसंबर 2025 सेशन के लिए आयोजित हुई इस परीक्षा में जो कैंडिडेट उपस्थित हुए थे वह आधिकारिक वेबसाइट icmai.in और eicmai.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा?
आईसीएमएआई द्वारा सीएमए इंटर और फाइनल परीक्षा 10 से 17 दिसंबर, 2025 तक आयोजित की गई थी। आईसीएमएआई सीएमए फाउंडेशन परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की गई थी। हालांकि, संस्थान की ओर से आईसीएमएआई सीएमए फाउंडेशन दिसंबर 2025 परीक्षा का परिणाम 8 जनवरी, 2026 को घोषित कर दिया गया है।
इन क्रेडेंशियल की मदद से करें रिजल्ट चेक
आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को अपने छात्र पहचान संख्या जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईसीएमएआई सीएमए इंटर दिसंबर 2025 रिजल्ट और आईसीएमएआई सीएमए फाइनल 2025 रिजल्ट में पेपरवाइज अंक और दोनों समूहों के कुल अंकों सहित अन्य विवरण शामिल होंगे।
रिजल्ट के वेरिफिकेशन का मिलेगा मौका
रिजल्ट जारी होने के बाद जो उम्मीदवार अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें उत्तर पुस्तिका की वेरिफिकेशन के लिए आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा। आईसीएमएआई द्वारा रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र 30 दिनों के भीतर अपनी आंसर शीट की जांच के लिए आवेदन कर सकेंगे।
