ICAI CA January 2026 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज जनवरी 2026 सत्र के सीए फाउंडेशन और सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी करेगा। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीधे ICAI के रिजल्ट पोर्टल से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा सीए फाइनल जनवरी 2026 का परिणाम 2 मार्च 2026 को जारी किया जा चुका है।

ICAI CA Result 2026: ऐसे करें चेक

छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके अपना CA Foundation और Intermediate जनवरी 2026 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर CA Foundation / CA Intermediate January 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब अपना ICAI रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4: स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा कोड भरें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 5: आपका CA Result 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 6: भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

स्कोरकार्ड में क्या जानकारी होगी

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड में निम्न जानकारी दर्ज होगी:

उम्मीदवार का नाम

रोल नंबर

रजिस्ट्रेशन नंबर

विषयवार अंक

कुल प्राप्त अंक

पास/फेल स्टेटस

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड में दर्ज सभी व्यक्तिगत और परीक्षा संबंधी विवरण ध्यान से जांच लें।

सितंबर 2025 CA परीक्षा का रिजल्ट कैसा रहा

पिछले सत्र यानी सितंबर 2025 CA परीक्षा में पास प्रतिशत काफी कम रहा था।

CA Foundation September 2025

परीक्षा में शामिल छात्र: 98,827

पास छात्र: 14,609

पास प्रतिशत: 14.78%

AIR 1: एल राजलक्ष्मी

CA Intermediate September 2025

Group I में पास: 8,780 छात्र (9.43%)

Group II में पास: 18,938 छात्र (27.14%)

दोनों ग्रुप पास: 3,663 छात्र (10.06%)

वहीं, CA Intermediate में नेहा खानवानी और CA Final में मुकुंद अगिवाल ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की थी।