ICAI की सीए परीक्षा मई 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 3 मार्च 2026 से शुरू हो गया है। इंटरमीडिएट, फाउंडेशन और फाइनल कोर्स के लिए होने वाली इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 16 मार्च 2026 तक चलेगा। स्टूडेंट्स बिना लेट फीस के 16 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं जबकि लेट फीस के साथ कैंडिडेट्स 19 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। मई 2026 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस CA Final Jan 2026 का रिजल्ट आने के बाद शुरू हुआ था। यह रिजल्ट 1 मार्च को जारी हुआ था।
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के बाद खुलेगी करेक्शन विंडो
सीए इंटरमीडिएट, फाउंडेशन और फाइनल कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स ध्यान रखें कि 19 मार्च को आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ICAI की ओर से करेक्शन विंडो ओपन कर दी जाएगी। करेक्शन विंडो 20 मार्च से लेकर 22 मार्च तक खुली रहेगी। जो स्टूडेंट्स ICAI CA मई 2026 रजिस्ट्रेशन करने का प्लान बना रहे हैं उन्हें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया चेक कर लेना चाहिए और यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वह रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र हैं।
सीए इंटर और फाउंडेशन रिजल्ट 2026 की तारीख घोषित, icai.nic.in पर जारी होगा स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट
रजिस्ट्रेशन से पहले जान लें यह बातें
जो कैंडिडेट्स ICAI CA मई एग्जाम 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना चाहते हैं उन्हें इसके प्रोसेस, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और जरूरी दस्तावेज के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। यहां हम सिलसिलेवार ढंग से यह जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।
ICAI CA 2026 May Exam: Candidate Requirements
CA फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल एग्जाम में बैठने के लिए स्टूडेंट को कुछ आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। इसकी जानकारी नीचे दी गई है:-
कैंडिडेट के पास SSP पर वैलिड लॉगिन क्रेडेंशियल और वैलिड कोर्स रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
जिन कैंडिडेट के फोटो और सिग्नेचर SSP पर नहीं हैं या जरूरी क्वालिटी में नहीं हैं, उन्हें फॉर्म भरने से पहले उन्हें अपलोड या बदलना होगा।
कैंडिडेट एग्जाम से जुड़े सवालों के लिए अथॉरिटीज से foundation_examhelpline@icai.in, intermediate_examhelpline@icai.in, और final_examhelpline@icai.in पर भी कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।
कोर्स वाइज कैंडिडेट्स की आवश्यकताएं
फाउंडेशन: यह सीए की पढ़ाई का पहला चरण होता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट कम से कम 12वीं पास होने चाहिए। 12वीं की बोर्ड परीक्षा दे चुके कैंडिडेट भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। स्टूडेंट को 1 जनवरी, 2026 को या उससे पहले फाउंडेशन कोर्स में रजिस्टर होना चाहिए। फॉर्म भरने की तारीख पर, कैंडिडेट को CBT से फाउंडेशन में कन्वर्ट होना चाहिए।
इंटरमीडिएट: इंटरमीडिएट पास कर चुके कैंडिडेट इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कैंडिडेट को 1 सितंबर, 2025 को या उससे पहले रजिस्टर होना चाहिए। कैंडिडेट को आठ महीने का स्टडी कोर्स पूरा करना होगा।
फाइनल: जिन कैंडिडेट्स ने तीन साल की आर्टिकलशिप के लिए रजिस्टर किया था उन्हें 30 अप्रैल, 2026 को या उससे पहले अपनी आर्टिकलशिप पूरी करनी होगी।
जिन कैंडिडेट्स ने दो साल की आर्टिकलशिप के लिए रजिस्टर किया था, उन्हें 31 अक्टूबर, 2025 को या उससे पहले अपनी आर्टिकलशिप पूरी करनी होगी।
मई एग्जाम में शामिल होने के लिए एलिजिबल होने के लिए स्टूडेंट्स को 10 अप्रैल, 2026 को या उससे पहले एडवांस्ड इंटीग्रेटेड कोर्स ऑन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड सॉफ्ट स्किल्स (AICITSS) पूरा करना होगा।
जिन कैंडिडेट्स ने नवंबर 2023 के बाद अपना इंटरमीडिएट एग्जाम पास किया है और अपना AICITSS एग्जाम पूरा कर लिया है उन्हें 10 अप्रैल, 2026 को या उससे पहले सेल्फ-पेस्ड ऑनलाइन मॉड्यूल्स (सभी सेट) पास करने होंगे।
फाउंडेशन के लिए जरूरी दस्तावेज
10वीं की मार्कशीट (जन्मतिथि प्रमाण के रूप में)
12वीं की मार्कशीट (यदि उपलब्ध हो; 12वीं पास/अपियरिंग)
पासपोर्ट साइज फोटो (स्कैन कॉपी)
सिग्नेचर (स्कैन कॉपी)
पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर आईडी आदि)
कैटेगरी सर्टिफिकेट (SC/ST/OBC/EWS – यदि लागू हो)
सीए इंटर के लिए जरूरी दस्तावेज
फाउंडेशन कोर्स की मार्कशीट या रिजल्ट
12वीं की मार्कशीट
10वीं की मार्कशीट
फोटो और सिग्नेचर
पहचान पत्र
कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के आधार पर
ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट व डिग्री
10वीं और 12वीं की मार्कशीट
फोटो और सिग्नेचर
पहचान पत्र
कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
रजिस्ट्रेशन से पहले तैयार करें ये डॉक्यूमेंट्स
सीए फाइनल के लिए जरूरी दस्तावेज
इंटर का पासिंग सर्टिफिकेट या मार्कशीट
आर्टिकलशीट रजिस्ट्रेशन लेटर और सर्टिफिकेट
10वीं की मार्कशीट (जन्म प्रमाण प्रूफ)
फोटो और सिग्नेचर
पहचान पत्र
