ICAI CA Final Result January 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाइनल एग्जाम जनवरी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणाम 01 मार्च 2026 को शाम 6:30 बजे के आसपास जारी किया गया। ICAI की ओर से रिजल्ट को लेकर पहले ही यह जानकारी साझा कर दी थी कि रिजल्ट 1 मार्च की शाम को जारी किया जाएगा। जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह ऑफिशियल वेबसाइट icai.org और Direct Link icai.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ICAI अब जल्द ही इंटरमीडिएट और फाउंडेशन की परीक्षा का भी परिणाम जारी करेगा। सीए फाइनल की परीक्षा दो ग्रुप में आयोजित हुई थी। ग्रुप 1 में पेपर 1, 2 और 3 क्रमश: 5,7 और 9 जनवरी को आयोजित हुआ था जबकि ग्रुप 2 में पेपर 4, 5 और 6 क्रमश: 11, 13 और 16 जनवरी को हुआ था।
सीए फाइनल 2026 का पासिंग प्रतिशत क्या रहा?
चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल 2026 का रिजल्ट 1 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया। इस बार का पासिंग प्रतिशत इस प्रकार है-
ग्रुप 1 में कुल 53652 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी जिसमें से 11282 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है। इस हिसाब से कुल पास प्रतिशत 21.03 फीसदी रहा।
वहीं ग्रुप 2 में कुल 38169 ने परीक्षा दी थी जिसमें से 3726 पास हुए हैं। ग्रुप 2 का पास प्रतिशत 9.76 फीसदी रहा।
दोनों ग्रुप्स में कुल मिलाकर 10.94 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
सीए फाइनल की टॉपर दीक्षा गोयल का स्कोरकार्ड
दीक्षा गोयल का स्कोरकार्ड कुछ इस प्रकार है-
फाइनेंशियल रिपोर्टिंग में 83 नंबर
एडवांस्ड फाइनेंशिय मैनेजमेंट में 92 नंबर
एडवांस्ड ऑडिटिंग, एश्योरेंस एंड प्रोफेशनल एथिक्स में 72 नंबर
डायरेक्ट टैक्स लॉ एंड इंटरनेशनल टैक्सेशन में 95 नंबर
इनडायरेक्ट टैक्स लॉज में 79 नंबर
इंटिग्रेटेड बिजनेस सॉल्यूशंस में 65 नंबर
CA Final Result Jan 2026: करनाल की दीक्षा गोयल ने हासिल की ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक, यहां देखें टॉपर्स की सूची
ICAI CA Final Result January 2026 Out: हरियाणा की दीक्षा गोयल ने किया टॉप
चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाइनल एग्जाम जनवरी 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। ICAI ने टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। हरियाणा के करनाल की रहने वाली दीक्षा गोयल ने ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल की है। दीक्षा को कुल 486/500 (81%) मार्क्स मिले हैं।
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से टॉप 50 कैंडिडेट्स की एक नेशनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस लिस्ट में उन लोगों को शामिल किया जाएगा जिन्होंने नवंबर 2025 सेशन के लिए देश भर में हुई CA फाइनल परीक्षा में सबसे ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं।
ICAI CA Final Result January 2026 Out: ICAI की ओर से जल्द ही जारी होगी टॉपर्स की लिस्ट
CA फाइनल का रिजल्ट जारी हो गया है। इंस्टीट्यूट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट – icai.org, और icai.nic.in/caresult पर कैंडिडेट्स के लिए स्कोरकार्ड और फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। ICAI की ओर से जल्द ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी।
ICAI CA Final Result January 2026 Out: सीए फाइनल का रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
>> सीए फाइनल का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
>> वेबसाइट के होमपेज पर “CHECK RESULTS” सेक्शन में “Final - January 2026” लिंक पर क्लिक करें।
>> अब अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर Submit पर क्लिक करें।
>> आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
>> इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।
ICAI CA Final Result January 2026 Out: सीए फाइनल का रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने (ICAI) CA फाइनल जनवरी 2026 रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट के साथ-साथ मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। रिजल्ट और मेरिट लिस्ट एक्सेस करने के लिए आपको अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करना होगा।
सीए फाइनल जनवरी 2026 सेशन का रिजल्ट जारी हो गया है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in/caresult/ पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
ICAI CA Final Result January 2026 LIVE Updates: रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स
CA फाइनल जनवरी 2026 रिजल्ट का कैंडिडेट्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस वक्त रिजल्ट को लेकर की फनी मीम्स भी शेयर किए जा रहे हैं।
ICAI CA Final Result January 2026 LIVE Updates: 6 बजे के करीब जारी हो सकता है रिजल्ट
जनवरी 2026 सेशन के लिए सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम आज ही जारी होने की संभावना है। ICAI की ओर से ये कहा गया था कि रिजल्ट शाम को जारी किया जाएगा, लेकिन समय नहीं बताया था। कई सोशल मीडिया पोस्ट में ये दावा किया जा रहा है कि अब रिजल्ट 6 बजे के करीब जारी कर दिया जाएगा।
ICAI CA Final Result January 2026 LIVE Updates: कभी भी जारी हो सकता है सीए फाइनल का रिजल्ट
ICAI की ओर से सीए जनवरी 2026 सेशन के लिए फाइनल परीक्षा का परिणाम कभी भी जारी किया जा सकता है। ऑफिशियल नोटिस में भी कहा गया था कि ICAI सीए फाइनल का रिजल्ट 1 मार्च को शाम तक जारी होने की संभावना है।
ICAI CA Final Result January 2026 LIVE Updates: रिजल्ट के साथ-साथ मेरिट लिस्ट होगी जारी
ICAI की ओर से सीए फाइनल का रिजल्ट आज जारी किए जाने की संभावना है। रिजल्ट के साथ-साथ टॉप 50 कैंडिडेट्स की एक नेशनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस लिस्ट में उन लोगों को शामिल किया जाएगा जिन्होंने नवंबर 2025 सेशन के लिए देश भर में हुई CA फाइनल परीक्षा में सबसे अधिक मार्क्स हासिल किए हैं।
ICAI CA Final Result January 2026 LIVE Updates: सितंबर 2025 में मुकुंद अगीवाल ने किया था टॉप
सितंबर 2025 में CA फाइनल परीक्षा के परिणाम में मुकुंद अगीवाल ने 83.33 प्रतिशत के साथ टॉप किया था। तेजस मुंदाडा और बकुल गुप्ता दूसरे स्थान पर रहे थे।
ICAI CA Final Result January 2026 LIVE Updates: परीक्षा में फेल होने वाले कैंडिडेट आगे क्या करें?
सीए फाइनल 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद जो कैंडिडेट परीक्षा में पास नहीं होंगे उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। एग्जाम क्लियर नहीं कर पाने वाले कैंडिडेट इसकी अगली साइकल के लिए अप्लाई कर सकते हैं। मई सेशन के लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 मार्च से शुरू हो जाएगी।
ICAI CA Final Exam 2026 Result Live: सितंबर 2025 सेशन का कैसा रहा था रिजल्ट?
सितंबर 2025 सेशन में सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम कुछ इस तरह रहा था। फाइनल एग्जाम देने वाले कुल स्टूडेंट्स में से 16.23 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। CA इंटरमीडिएट एग्जाम के लिए इंस्टीट्यूट ने बताया कि ग्रुप I का पास परसेंटेज 9.43 परसेंट था, जबकि ग्रुप II ने काफी बेहतर परफॉर्म किया, जिसमें 27.14 परसेंट स्टूडेंट्स एग्जाम पास कर पाए। CA फाइनल में, मुकुंद अगीवाल 83.33 परसेंट के साथ टॉप पर रहे, उनके बाद तेजस मुंदाडा और बकुल गुप्ता रहे।
ICAI CA Final Exam 2026 Result Live: अभी जारी नहीं हुआ रिजल्ट
सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है। ऑफिशियल वेबसाइट पर अभी सितंबर 2025 सेशन का ही रिजल्ट का लिंक एक्टिव है।
ICAI CA Final Exam 2026 Result Live: कितना रह सकता है पास प्रतिशत
सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम आज जारी होने की पूरी संभावना है। जैसा कि हम पहले बता चुके हैं कि यह परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक होती है इसलिए इस परीक्षा को पास करने वाले कैंडिडेट्स की संख्या भी कुछ ज्यादा नहीं होती। पिछले कुछ ट्रेंड्स के हिसाब से CA फाइनल एग्जाम में कुल पास परसेंटेज आमतौर पर 10% से 20% के बीच रहता है।
हर साल, एग्जाम के डिफिकल्टी लेवल और एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स की संख्या के आधार पर पास रेट अलग-अलग हो सकता है। रिजल्ट अनाउंस होने के बाद, ICAI मेरिट लिस्ट के साथ डिटेल्ड स्टैटिस्टिक्स भी जारी करेगा।
ICAI CA Final Exam 2026 Result Live: इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट
CA फाइनल रिजल्ट आज जारी होने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट इन वेबसाइट्स पर परिणाम चेक कर सकते हैं।
- icai.nic.in
- icaiexam.icai.org
- caresults.icai.org
CA Final Exam 2026 Result Live: रिजल्ट जारी होने के बाद कहां और कैसे करें चेक?
ICAI की ओर से सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद इन स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
>> सीए फाइनल का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
>> वेबसाइट के होमपेज पर “CHECK RESULTS” सेक्शन में “Final Examination- January 2026” रिजल्ट्स पर क्लिक करें।
>> अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
>> आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
>> इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।
मई सेशन के लिए 03 मार्च से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
ICAI ने मई 2026 परीक्षा (फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल) के लिए रजिस्ट्रेशन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की शुरुआत 03 मार्च 2026 सुबह 10:00 बजे से हो जाएगी।
यह रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 16 मार्च तक चलेगा। कैंडिडेट बिना लेट फीस के 16 मार्च रात 11:59 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं जबकि लेट फीस के साथ फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है।
ICAI CA Final Result January 2026 LIVE Updates: रिजल्ट जारी होने का संभावित टाइमिंग
सीए फाइनल 2026 का रिजल्ट आज (01 मार्च 2026) दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4 बजे के बीच में कभी भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in और icai.org पर परिणाम चेक कर पाएंगे।
ICAI CA Final Result January 2026 LIVE Updates: परीक्षा में फेल होने वाले कैंडिडेट आगे क्या करें?
सीए फाइनल 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद जो कैंडिडेट परीक्षा में पास नहीं होंगे उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। एग्जाम क्लियर नहीं कर पाने वाले कैंडिडेट इसकी अगली साइकल के लिए अप्लाई कर सकते हैं। मई सेशन के लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 मार्च से शुरू हो जाएगी।
ICAI CA Final Result 2026 Live: इन क्रेडेंशियल से चेक करें रिजल्ट
सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर पाएंगे। रिजल्ट एक्सेस करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालना होगा।
CA Jan 2026 Final Exam Result Live: सीए फाइनल एग्जाम में पास होने के लिए कितने चाहिए मार्क्स?
CA फाइनल एग्जाम का रिजल्ट आज जारी होने की संभावना है। इस परीक्षा में वहीं कैंडिडेट पास होंगे जो हर पेपर में कम से कम 40% अंक लाएंगे और ओवरऑल 50% स्कोर लाएंगे।
ICAI CA Final Result Jan 2026 LIVE: क्यों महत्वपूर्ण है सीए फाइनल परीक्षा का रिजल्ट?
सीए फाइनल परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा को पास करने के बाद ही छात्र आधिकारिक तौर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट बन जाते हैं। हर साल बहुत कम छात्र इस अंतिम चरण को पार कर पाते हैं, इसलिए इसका रिजल्ट छात्रों के करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
ICAI CA Final Result Jan 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद आगे क्या करें ?
ICAI CA फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट भविष्य के संदर्भ के लिए लिए अपने रिजल्ट को डाउनलोड और प्रिंट कर लें। ऑनलाइन रिजल्ट में कैंडिडेट के मार्क्स, ग्रुप के हिसाब से परफॉर्मेंस और क्वालिफिकेशन स्टेटस दिखेगा।
इसके अलावा, ICAI रिजल्ट के साथ ओवरऑल पास परसेंटेज और मेरिट लिस्ट जैसी डिटेल्स भी जारी कर सकता है।
ICAI CA Final Result Jan 2026 LIVE: सीए फाइनल परीक्षा में इन 6 विषय के हुए थे पेपर
ICAI CA फाइनल एग्जाम में छह पेपर थे। दो ग्रुप में यह परीक्षा आयोजित हुई थी।
फाइनेंशियल रिपोर्टिंग (1), एडवांस्ड फाइनेंशियल मैनेजमेंट (2), एडवांस्ड ऑडिटिंग, एश्योरेंस, और प्रोफेशनल एथिक्स (3), डायरेक्ट टैक्स लॉज़ और इंटरनेशनल टैक्सेशन (4), इनडायरेक्ट टैक्स लॉज़ (5), और इंटीग्रेटेड बिज़नेस सॉल्यूशंस (6), स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट के साथ एक मल्टीडिसिप्लिनरी केस स्टडी।
सीए फाइनल का रिजल्ट जारी होने के बाद कहां और कैसे करें चेक?
ICAI की ओर से सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद इन स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
>> सीए फाइनल का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
>> वेबसाइट के होमपेज पर “CHECK RESULTS” सेक्शन में “Final Examination- January 2026” रिजल्ट्स पर क्लिक करें।
>> अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
>> आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
>> इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।
ICAI CA Final Result Jan 2026 LIVE: कब आयोजित हुई थी सीए फाइनल की परीक्षा?
सीए फाइनल की परीक्षा दो ग्रुप में आयोजित हुई थी। ग्रुप 1 में पेपर 1, 2 और 3 क्रमश: 5,7 और 9 जनवरी को आयोजित हुआ था जबकि ग्रुप 2 में पेपर 4, 5 और 6 क्रमश: 11, 13 और 16 जनवरी को हुआ था।

