ICAI CA Intermediate January 2026 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट जनवरी 2026 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in और icai.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही पास प्रतिशत, मेरिट लिस्ट और टॉपर्स की जानकारी भी जारी कर दी गई है। इस साल एलेनाबाद के कनहिया लाल ने 84.67 प्रतिशत अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त की है। उन्होंने 600 में से 508 अंक प्राप्त किए हैं।

CA Intermediate January 2026 Topper List

ICAI द्वारा जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार टॉप 3 रैंक इस प्रकार हैं —

कन्हैया लाल (एलेनाबाद) – 508/600 (84.67%)

फातिमा शेहजा (कश्मीर)– 504/600 (84%)

वान्या बंसल (फरीदाबाद) – 498/600 (83%)

ICAI CA Intermediate Result 2026: ऐसे करें रिजल्ट चेक

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in या icai.org पर जाएं

स्टेप 2. होमपेज पर CA Intermediate January 2026 Result लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3. अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें

स्टेप 4. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा

स्टेप 5. भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें

CA Intermediate January 2026 Pass Percentage

इस बार तीनों कैटेगरी में पास प्रतिशत इस प्रकार रहा:

ग्रुप II का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा।

CA Intermediate Exam Dates 2026

ICAI ने जनवरी 2026 में परीक्षा का आयोजन निम्न तिथियों पर किया था:

ग्रुप I: 6, 8 और 10 जनवरी 2026

ग्रुप II: 15, 17 और 19 जनवरी 2026

यह परीक्षा चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स का दूसरा चरण होती है।

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी

उम्मीदवार के स्कोरकार्ड में निम्न जानकारी होगी:

विषयवार अंक

कुल अंक

पास / फेल स्टेटस

ग्रुप रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार मार्क्स वेरिफिकेशन या एवैल्यूएटेड आंसर शीट की कॉपी भी प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CA Intermediate पास करने के बाद क्या होगा

जो उम्मीदवार दोनों ग्रुप पास कर लेते हैं, वे तीन साल की अनिवार्य आर्टिकलशिप ट्रेनिंग शुरू करने के पात्र हो जाते हैं। यह ट्रेनिंग किसी प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट के तहत होती है। आर्टिकलशिप पूरी करने के बाद ही उम्मीदवार CA Final परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।