इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा मई 2026 के शेड्यूल में बदलाव किया है। दरअसल, सीए इंटर की जो परीक्षा पहले 3 मई से शुरू होनी थी वह अब 5 मई से शुरू होंगी। बदला गया पूरा शेड्यूल ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर उपलब्ध है। साथ ही CA फाइनल परीक्षा के एग्जाम पैटर्न में भी बड़ा बदलाव हुआ है। इस बदलाव के बाद अब सीए फाइनल की परीक्षा साल में तीन नहीं बल्कि दो बार ही आयोजित होगी। अब तक सीए फाइनल परीक्षा जनवरी, मई और सितंबर में आयोजित होती थी, लेकिन अब 2026 से केवल मई और नवंबर में ही सीए फाइनल की परीक्षा होगी। जनवरी सेशन की परीक्षा को खत्म कर दिया गया है।

पेपर की टाइमिंग में नहीं हुआ कोई चेंज

ICAI के ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, सीए इंटर मई 2026 सेशन की परीक्षा पहले 3 मई से शुरू हो रही थी, लेकिन अब यह एग्जाम 5 मई से शुरू होंगे। इंस्टीट्यूट ने कहा कि यह बदलाव जरूरी कारणों की वजह से किया गया है। हालांकि संस्थान ने उस कारण के बारे में नहीं बताया है। बदला गया शेड्यूल भारत के बाहर के बाहर भी सभी सेंटर्स पर लागू होगा। एग्जाम का समय वही रहेगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। सीए फाउंडेशन और फाइनल की एग्जाम डेट में कोई चेंज नहीं है।

CA Final Exam New Pattern: ICAI ने बदला सीए फाइनल एग्जाम पैटर्न, अब साल में सिर्फ 2 बार होगी परीक्षा, जानें क्या है कारण

सीए इंटरमीडिएट एग्जाम मई 2026 का रिवाइज्ड शेड्यूल

सीए इंटर ग्रुपपरीक्षा तिथियां
ग्रुप I5, 7 और 9 मई 2026
ग्रुप II11, 13 और 15 मई 2026

सीए फाइनल परीक्षा अब दो बार होंगी

वहीं ICAI ने सीए फाइनल के परीक्षा पैटर्न में बड़ा चेंज किया है। अब तक सीए फाइनल परीक्षा जनवरी, मई और सितंबर में आयोजित होती थी। लेकिन ICAI के नए निर्णय के अनुसार, अब 2026 से केवल मई और नवंबर में परीक्षा होगी। अब से जनवरी परीक्षा को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। ICAI ने यह फैसला छात्रों, शिक्षकों और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से मिले फीडबैक के आधार पर लिया गया है। इसके पीछे के मुख्य कारणों में बार-बार परीक्षा होने से तैयारी प्रभावित होना, छात्रों को पर्याप्त समय नहीं मिल पाना और परीक्षा शेड्यूल में स्थिरता की कमी को बताया गया है।