ICAI CA Foundation and Inter January 2026 Result Date and Time: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2026 सेशन के लिए आयोजित हुई इंटर और फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने की तारीख घोषित कर दी है। ICAI ने 1 मार्च को ही फाइनल कोर्स का रिजल्ट जारी किया था और अब इंटरमीडिएट और फाउंडेशन कोर्स के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। ICAI की ओर से जारी ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक, सीए इंटर और फाउंडेशन का रिजल्ट 8 मार्च 2026 को दोपहर तक घोषित किए जाने की संभावना है।

कहां चेक करें रिजल्ट?

ICAI के ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है, “जनवरी 2026 में हुई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स(CA) इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट 8 मार्च 2026 की दोपहर तक घोषित होने की संभावना है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर देख सकते हैं।” रिजल्ट के साथ-साथ मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। इसके अलावा टॉपर्स की सूची भी जारी होगी। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक icai.nic.in पर विजिट करें।

CA Final Result Jan 2026: करनाल की दीक्षा गोयल ने हासिल की ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक, यहां देखें टॉपर्स की सूची

इन क्रेडेंशियल की मदद से चेक करें रिजल्ट

CA फाउंडेशन का लेवल चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स का एंट्री एग्जाम है जबकि इंटरमीडिएट एग्जामिनेशन दूसरा स्टेज है। जो कैंडिडेट्स फाउंडेशन में क्वालिफाई करते हैं वे कोर्स स्ट्रक्चर में आगे बढ़ने के लिए एलिजिबल हो जाते हैं और जो इंटरमीडिएट क्लियर करते हैं वह आगे फाइनल स्टेज की तैयारी में जुट जाते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए स्कोरकार्ड एक्सेस कर सकते हैं।

सीए फाइनल का रिजल्ट कैसा रहा?

ICAI ने सीए फाइनल परीक्षा का रिजल्ट 1 मार्च को जारी कर दिया था। इस परीक्षा परिणाम के बाद 7590 स्टूडेंट्स चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बने थे। हरियाणा के करनाल जिले की दीक्षा गोयल ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक में फर्स्ट पोजिशन हासिल की। फाइनल एग्जाम के ग्रुप 1 में कुल 21.03 फीसदी बच्चे पास हुए। वहीं ग्रुप 2 में 9.76 फीसदी बच्चे पास हुए जबकि दोनों को मिलाकर कुल 10.94 प्रतिशत बच्चे पास हुए।

ICAI CA Final Result 2026

CA Final Toppers List 2026