ICAI CA Foundation January 2026 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन जनवरी 2026 सत्र का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in और icai.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। ऑनलाइन स्कोरकार्ड में छात्रों के सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स, कुल अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी दी गई है।
CA Foundation Result 2026: टॉपर्स लिस्ट
इस बार परीक्षा में मदुरै की लोगप्रिया पीपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है। उन्होंने 400 में से 366 अंक (91.50%) प्राप्त किए हैं।
टॉप रैंकर्स इस प्रकार हैं:
AIR 1: लोगप्रिया पीपी (मदुरै) – 366/400 (91.50%)
AIR 2: खुशी सिकरिया (मिदनापुर) – 365/400 (91.25%)
AIR 3:
हिबा पी (कन्नूर) – 90.25%
सुमन कार्की (काठमांडू) – 90.25%
राघव नरेश गुप्ता (सूरत) – 90.25%
CA Foundation Result 2026: पास प्रतिशत
इस सत्र में पुरुष उम्मीदवारों का प्रदर्शन महिला उम्मीदवारों से बेहतर रहा, जिसकी डिटेल इस प्रकार है।
| श्रेणी | उपस्थित उम्मीदवार | पास उम्मीदवार | पास प्रतिशत |
| पुरुष | 57,238 | 11,523 | 20.13% |
| महिला | 52,456 | 9,576 | 18.26% |
CA Foundation Result 2026: परीक्षा कब हुई थी
CA Foundation जनवरी 2026 की परीक्षा 18, 20, 22 और 24 जनवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
परीक्षा में कुल चार पेपर शामिल थे:
अकाउंटिंग
बिजनेस लॉ
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (मैथ्स, लॉजिकल रीजनिंग, स्टैटिस्टिक्स)
बिजनेस इकोनॉमिक्स
CA Foundation Result 2026: पास होने के नियम
CA Foundation परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को:
हर विषय में कम से कम 40 अंक
सभी चार पेपर में मिलाकर कुल 50% अंक
प्राप्त करना अनिवार्य है।
जो उम्मीदवार 70% या उससे अधिक अंक हासिल करते हैं, उन्हें “Pass with Distinction” का दर्जा दिया जाता है।
ऐसे चेक करें ICAI CA Foundation Result 2026
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in या icai.org पर जाएं।
स्टेप 2. CA Foundation January 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट बटन दबाएं।
स्टेप 5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 6. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
आगे क्या करें
जो उम्मीदवार CA Foundation परीक्षा पास कर चुके हैं, वे अब CA Intermediate कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं जो उम्मीदवार इस बार सफल नहीं हो पाए हैं, वे ICAI द्वारा आयोजित होने वाले अगले परीक्षा चक्र में दोबारा परीक्षा दे सकते हैं।
पिछले सत्रों का पास प्रतिशत
September 2025: 98,827 उम्मीदवार शामिल, 14,609 पास (14.78%)
May 2025: 82,662 उम्मीदवार शामिल, 12,474 पास (15.09%)
CA Final January 2026 Result
इससे पहले ICAI ने CA Final जनवरी 2026 का परिणाम 1 मार्च को जारी किया था, जिसमें 7,590 उम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंट बने। इस परीक्षा में कर्नाल की Diksha Goyal ने AIR 1 हासिल किया।
