सीए फाउंडेशन कोर्स मई 2026 सेशन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इन परीक्षाओं के लिए जिन कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था वह इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की आधिकारिक वेबसाइट और डायरेक्ट लिंक eservices.icai.org पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूज़र ID और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।
एडमिट कार्ड के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
बता दें कि सीए फाउंडेशन परीक्षा 2026 में जो कैंडिडेट शामिल होने वाले हैं वह यह ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड एग्जाम सेंटर पर ले जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसलिए समय रहते इस दस्तावेज को अपने पास इसकी प्रिटेंड कॉपी निकालकर रखें। एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड आईडी प्रूफ की जरूरत होगी ताकि परीक्षा केंद्र पर सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जा सके। बिना एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
कैसे डाउनलोड करें सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड?
सी फाउंडेशन परीक्षा मई 2026 एग्जाम में बैठने वाले स्टूडेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक eservices.icai.org पर विजिट करें।
अब जो पेज खुलेगा वहां Admit Card, Final Exam MAY 2026 लिंक पर क्लिक करें।
अब अपनी SSP ID और पासवर्ड दर्ज करके Download Admit card पर क्लिक करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
सीए फाउंडेशन परीक्षा का शेड्यूल
CA फाउंडेशन एग्जाम चार तारीखों को होगा। पेपर वन 14 मई को, पेपर टू 16 मई को, पेपर थ्री 18 मई को और पेपर फोर 20 मई को होगा। ICAI ने पहले 17 अप्रैल, 2026 को CA फाइनल और इंटरमीडिएट एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी किए थे। इंस्टीट्यूट ने साफ किया था कि एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच होगा।
