इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) CA फाइनल एग्जाम का रिजल्ट रविवार (01 मार्च 2026) को जारी करेगा। ICAI की ओर से इस बारे में आधिकारिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर शेयर की गई है। ICAI की ओर से कहा गया है, “जनवरी 2026 में हुई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल परीक्षा का परिणाम 1 मार्च 2026 की शाम तक जारी होने की संभावना है और कैंडिडेट इस रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट icai.org और icai.nic.in वेबसाइट पर देख सकते हैं।”

ICAI CA Final Result 2026 LIVE Update

रिजल्ट जारी होने के बाद कहां और कैसे करें चेक?

सीए फाइनल का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।

वेबसाइट के होमपेज पर “CHECK RESULTS” सेक्शन में “Final Examination- January 2026” रिजल्ट्स पर क्लिक करें।

अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 का रिजल्ट जारी, मार्च के पहले हफ्ते में आएगा टियर 2 एग्जाम का शेड्यूल

इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।

इन तारीखों में हुई थी परीक्षा

ICAI की ओर से अभी इंटरमीडिएट और फाउंडेशन की परीक्षा के रिजल्ट की तारीख नहीं बताई गई है। सीए फाइनल की परीक्षा दो ग्रुप में आयोजित हुई थी। ग्रुप 1 में पेपर 1, 2 और 3 क्रमश: 5,7 और 9 जनवरी को आयोजित हुआ था जबकि ग्रुप 2 में पेपर 4, 5 और 6 क्रमश: 11, 13 और 16 जनवरी को हुआ था।

मई 2026 सेशन के लिए 3 मार्च से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

ICAI ने मई 2026 परीक्षा (फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल) के लिए रजिस्ट्रेशन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की शुरुआत 03 मार्च 2026 सुबह 10:00 बजे से हो जाएगी। यह रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 16 मार्च तक चलेगा। कैंडिडेट बिना लेट फीस के 16 मार्च रात 11:59 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं जबकि लेट फीस के साथ फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है।

एप्लीकेशन विंडो बंद होने के बाद करेक्शन विंडो 20 मार्च 2026 सुबह 10:00 बजे से 22 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी बदलाव कर पाएंगे।