CA Admit Card 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 में होने वाली सीए फाउंडेशन और सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने सितंबर सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना हॉल टिकट ICAI की आधिकारिक वेबसाइट और परीक्षा पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एसएसपी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसलिए उम्मीदवार समय रहते इसे डाउनलोड कर लें।

CA Foundation, Intermediate Exam 2026: कब होंगी परीक्षाएं?

ICAI के सितंबर 2026 परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार CA Intermediate की परीक्षाएं सितंबर में आयोजित होंगी। Intermediate के ग्रुप-1 की परीक्षाएं 1, 3 और 6 सितंबर 2026 को तथा ग्रुप-2 की परीक्षाएं 8, 10 और 12 सितंबर 2026 को होंगी। वहीं CA Foundation परीक्षा 2, 5, 7 और 9 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

CA Foundation परीक्षा का शेड्यूल

फांउडेशन के पेपर 1 और 2 की अवधि तीन घंटे तथा पेपर 3 और 4 की अवधि दो घंटे है।

CA Intermediate परीक्षा का शेड्यूल

ग्रुप 1: 1, 3 और 6 सितंबर 2026

ग्रुप 2: 8, 10 और 12 सितंबर 2026

इंटरमीडिएट के सभी पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

CA Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1. सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. Examination सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3. CA Foundation/Intermediate September 2026 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. अब अपना SSP Login ID और Password दर्ज करें।

स्टेप 5. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

स्टेप 6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

स्टेप 6. भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या चेक करें?

हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इन जानकारियों को जरूर जांचना चाहिए:

उम्मीदवार का नाम

फोटो और हस्ताक्षर

रजिस्ट्रेशन/परीक्षा संबंधी विवरण

परीक्षा का पेपर

परीक्षा की तारीख

परीक्षा का समय

परीक्षा केंद्र का नाम और पता

उम्मीदवार के लिए दिए गए निर्देश

अगर एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र या किसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवारों को तुरंत ICAI के संबंधित परीक्षा विभाग से संपर्क करना चाहिए।

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी

उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन प्रिंटेड एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना चाहिए। इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

CA Foundation और Intermediate परीक्षा साल में कितनी बार होती है?

आईसीएआई ने फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की आवृत्ति बढ़ाकर साल में तीन बार, जनवरी, मई/जून और सितंबर कर दी है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा देने के अधिक अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें अगली परीक्षा के लिए लंबा इंतजार करने से बचाना है।

फाउंडेशन परीक्षा में चार पेपर होते हैं, अकाउंटिंग, बिज़नेस लॉज़, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और बिज़नेस इकोनॉमिक्स।

सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक जरूरी?

आईसीएआई के अनुसार फाउंडेशन परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवार को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत अंक और सभी पेपर में कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करने होते हैं। ऑब्जेक्टिव पेपर में गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होती है।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

CA परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड को केवल मोबाइल या कंप्यूटर में सेव करके न रखें, बल्कि उसका प्रिंटआउट भी जरूर निकालें। परीक्षा केंद्र, तारीख और समय की जानकारी पहले से जांच लें।

ICAI CA Admit Card 2026 Direct Link