IBPS Clerk Mains Result 2026:: इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने सोमवार, 2 मार्च, 2026 को आईबीपीएस क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर पर जाकर अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार क्वालीफाइंग स्टेटस के साथ साथ मेरिट पोजीशन और स्कोर कार्ड की जांच भी ऑनलाइन कर सकेंगे।

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

पद का नाम: ग्राहक सेवा एसोसिएट (CSA)/Clerk

कुल रिक्तियां: 15,684

विज्ञापन संख्या: CRP CSA-XV

मासिक वेतन (अनुमानित): 42,000 रुपये

अधिकारी वेबसाइट: ibps.in

यह परिणाम भर्ती चक्र के अनुसार IBPS Clerk Mains Result 2025 श्रेणी में आता है।

IBPS Clerk भर्ती 2025-26: महत्वपूर्ण तिथियां

पात्रता और आयु सीमा

आयु सीमा: 20 से 28 वर्ष

आयु गणना की कट-ऑफ तिथि: 1 अगस्त 2025

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट

शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री

चयन प्रक्रिया

IBPS Clerk भर्ती की चयन प्रक्रिया निम्न चरणों में पूरी होती है:

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)

मुख्य परीक्षा (Mains)

दस्तावेज सत्यापन

मेडिकल परीक्षा

मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे चेक करें IBPS Clerk Mains Result 2026

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “CRP Clerical Cadre” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. “Result of Online Main Examination” पर जाएं।

स्टेप 4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 5. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।

स्टेप 6. भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर लें।

Direct Link to Check IBPS Clerk Mains Result 2026