इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने अग्निवीरवायु इंटेक एडमिट कार्ड (Agniveervayu Intake 01/2027)27 मार्च 2026 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले IAF ने 24 मार्च 2026 को परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की थी, जिससे उम्मीदवारों को परीक्षा शहर और शेड्यूल की जानकारी मिल गई थी। अब एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षा से जुड़ी पूरी डिटेल उपलब्ध हो गई है।
परीक्षा तिथि और शिफ्ट
इंडियन एयरफोर्स अग्निवीरवायु इंटेक 01/2027 की परीक्षा 30 और 31 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के अलग-अलग लेवल पर कई शिफ्ट में होगी।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाएं।
स्टेप 2. Candidate Login (Intake 01/2027) पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रजिस्टर्ड ईमेल ID, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें।
स्टेप 4. Submit बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
स्टेप 6. इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी
एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारी मिलेगी:
उम्मीदवार का नाम
रजिस्ट्रेशन नंबर
परीक्षा शहर
परीक्षा तिथि
शिफ्ट टाइमिंग
रिपोर्टिंग टाइम
गेट क्लोजिंग टाइम
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें।
चयन प्रक्रिया
IAF Agniveervayu भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में होगी:
Phase I: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
Phase II: फिजिकल फिटनेस टेस्ट और एडाप्टेबिलिटी टेस्ट
Phase III: मेडिकल परीक्षा
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है और बिना हॉल टिकट प्रवेश नहीं मिलेगा इसलिए समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।
IAF Agniveervayu Admit Card 2026 Direct Link
