हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। 04 और 05 जुलाई को आयोजित हुई इस परीक्षा में जिन उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) की ऑफिशियल वेबसाइट htet.eapplynow.com पर आंसर की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने लेवल 1 (प्राइमरी टीचर – PRT), लेवल 2 (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर – TGT) और लेवल 3 (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर – PGT) परीक्षाओं के लिए ड्राफ्ट आंसर की जारी की हैं। कैंडिडेट अभी लेवल 3 (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर – PGT) की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

9 जुलाई तक दर्ज कराएं आपत्ति

एचटीईटी आंसर की के जरिए उम्मीदवार रिजल्ट घोषित होने से पहले एक्सपेक्टेड स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। साथ ही अगर उम्मीदवारों को आंसर की पर कोई आपत्ति नजर आती है तो वह ऑब्जेक्शन विंडो के तहत अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। एचटीईटी 2026 की आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 06 जुलाई से लेकर 09 जुलाई के बीच खुली रहेगी। कैंडिडेट्स को आंसर की डाउनलोड करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करना होगा।

Agniveer CEE Results 2026 date: अग्निवीर भर्ती मेरिट लिस्ट joinindianarmy.nic.in पर जल्द होगी जारी, ऐसे करें चेक और डाउनलोड

कैसे डाउनलोड करें आंसर की?

स्टेप 1. एचटीईटी 2026 की आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट htet.eapplynow.com पर विजिट करें।

स्टेप 2. अब Important Announcement सेक्शन के नीचे View Answer Key पर क्लिक करें।

स्टेप 3.अब एक नया पेज ओपन होगा वहां Level सेलेक्ट करें। फिर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर Log in पर क्लिक करें।

स्टेप 4. आंसर की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

HTET 2026 के मार्क्स कैसे कैलकुलेट करें?

कैंडिडेट नीचे दिए गए फ़ॉर्मूले से HTET आंसर की का इस्तेमाल करके अपने एक्सपेक्टेड स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं:-

HTET स्कोर = सही जवाबों की संख्या × 1
उदाहरण: अगर आपके सही जवाब 120 हैं और गलत जवाब 30 हैं, तो आपका एक्सपेक्टेड स्कोर 120 होगा (120 × 1 = 120 मार्क्स)

रिजल्ट कब होगा जारी?

हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की इस आंसर की पर उम्मीदवारों की ओर से जो आपत्ति दर्ज कराई जाएगी उसकी समीक्षा होगी। समीक्षा होने के बाद अगर आपत्ति सही पाई जाती है तो संशोधित करके फाइनल आंसर की जारी होगी और उसी के आधार पर रिजल्ट भी जारी होगा। एचटीईटी एग्जाम 2026 का रिजल्ट जुलाई के आखिरी सप्ताह में जारी किया जा सकता है।