HSSC Junior Scale Stenographer Vacancy: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विज्ञापन संख्या 3/2026 (दिनांक 9 जनवरी 2026) के तहत जारी भर्ती में पदों की संख्या बढ़ा दी है। यह संशोधन संबंधित विभागों से नई मांग (Fresh Requisition) प्राप्त होने के बाद किया गया है। यह अपडेट ग्रुप नम्बर 2 और ग्रुप नम्बर 3 के अंतर्गत आने वाले स्टेनोग्राफी से जुड़े पदों पर लागू होगा।
Steno Typist (English) Vacancy कितने पद बढ़े ?
निदेशालय चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, हरियाणा द्वारा भेजी गई Requisition No. 1370 के अनुसार:
पद का नाम: Steno Typist (English)
ग्रुप: Group No. 2
पहले पद: 486
संशोधित पद: 586
कुल 100 नए पद जोड़े गए
Steno Typist (Both Language) में कितने पद जोड़े गए ?
निदेशालय राज्य लेखा, हरियाणा की Requisition No. 2895 के तहत:
पद का नाम: Steno Typist (Both Language)
ग्रुप: Group No. 3
पहले पद: 696
अब पद: 702
6 अतिरिक्त पद शामिल किए गए
Junior Scale Stenographer Vacancy में सबसे बड़ा इजाफा
जूनिय स्केल स्टेनोग्राफर (दोनों भाषाएं) पदों में सबसे अधिक बढ़ोतरी की गई है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (Requisition No. 1178) निदेशालय राज्य लेखा, हरियाणा (Requisition No. 2897) में पहले 173 पद थे, जिन्हें संशोधित करके 260 किया गया है, यानी इसमें कुल 87 नए पद जोड़े गए है।
स्किल टेस्ट के बाद ही ली जाएगी विभागीय प्राथमिकता
HSSC ने स्पष्ट किया है कि, केवल वही अभ्यर्थी विभागीय प्राथमिकता दे सकेंगे, जो स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट में सफल होंगे। यानी पहले स्किल टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा, उसके बाद ही विभाग आवंटन की प्रक्रिया होगी।
HSSC आवेदन तिथि बदली: अब 6 फरवरी से खुलेगा पोर्टल
पदों की संख्या बढ़ने के कारण ऑनलाइन आवेदन पोर्टल की तिथि आगे बढ़ा दी गई है।
पहले आवेदन शुरू होने की तिथि: 2 फरवरी 2026
नई आवेदन तिथि: 6 फरवरी 2026
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले छात्र यहां जानें CBSE Admit Card 2026 की LIVE Updates
