हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-सी की भर्ती से जुड़ी अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक, कुल 4227 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी 2026 से शुरू होगी और 23 फरवरी तक चलेगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर विजिट करना होगा।

इन पदों के लिए होगी भर्ती

आयोग के इस भर्ती अभियान के दौरान उम्मीदवारों का चयन ग्रुप C पोस्ट, यानी फॉरेस्टर, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), असिस्टेंट ड्राफ्ट्समैन (सिविल), ट्रेसर, ऑपरेटर-मैकेनिक, प्लांट अटेंडेंट (फिटर), मोटर व्हीकल, इंस्पेक्टर, असिस्टेंट और ड्राफ्ट्समैन (सिविल) पोस्ट के लिए CET फेज-II में सीधी भर्ती के लिए होगा।

UPSC CSE Reserve List 2024 Released: यूपीएससी सीएसई रिजर्व लिस्ट जारी, 114 अतिरिक्त अभ्यर्थियों की सिफारिश, यहां देखें कैटेगरी-वाइज रिजल्ट और मार्क्स

आयोग के चेयरमैन ने दी यह जानकारी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इस भर्ती की अधिसूचना जारी करते हुए ट्विटर पर लिखा है, “ग्रुप-सी के विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। तय समय सीमा के भीतर ही आवेदन जो करेगा उसके फॉर्म को स्वीकार किया जाएगा। आयोग ने युवाओं को सलाह दी है कि अंतिम तारीख का इंतजार वन करें और समय रहते आवेदन कर दें।”

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को नीचे दी गई चयन प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

  1. शॉर्टलिस्टिंग (CET स्कोर के आधार पर)

सबसे पहले उम्मीदवारों को CET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसमें परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार होगी और योग्य उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

  1. CET मेंस परीक्षा

शॉर्टलिस्ट होने के बाद उम्मीदवारों को CET Mains Exam देना होगा। यह परीक्षा मुख्य होती है जिसमें विषय ज्ञान, तार्किक क्षमता और प्रोफेशनल स्किल की जांच होगी।

  1. स्किल टेस्ट (पद के अनुसार)

मेंस परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसमें टाइपिंग टेस्ट, कंप्यूटर टेस्ट, फिजिकल टेस्ट और ट्रेड टेस्ट शामिल है।

  1. दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल (DV & Medical)

अंतिम चरण में उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) किया जाता है, जिसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज़ चेक किए जाते हैं।

इसके बाद मेडिकल टेस्ट होता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि उम्मीदवार शारीरिक रूप से नौकरी के लिए फिट है।