हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) आज, 4 मई 2026 को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी कर दिया है। अब छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर यहां दी गई हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और एचपीबीओएसई 12वीं रिजल्ट 2026 डायरेक्ट लिंक की जानकारी से अपना परिणाम चेक व मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
इस वर्ष HPBOSE 12वीं में कुल 99.20 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले करीब 2 फीसदी अधिक है। अंशित कुमार ने हिमाचल प्रदेश कक्षा 12वीं में टॉप किया है। इस साल HPBOSE 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं।
HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: अंशित कुमार ने किया है हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं में टॉप
इस साल HPBOSE 12th Result 2026 में कांगड़ा जिले क रहने वाले अंशित कुमार ने टॉप किया है। आर्ट्स स्ट्रीम के अंशित कुमार को 99.2 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। लास्ट ईयर ऊना जिले की महक जायसवाल ने टॉप किया था।
HPBOSE 12th Result 2026 (OUT) LIVE Updates: इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। स्टूडेंट्स नीचे दी गई वेबसाइट्स पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
hpbose.org
digilocker.gov.in
HPBOSE 12th Result 2026 (OUT) LIVE Updates: 3 हजार से अधिक स्टूडेंट फेल
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं में इस साल कुल 81,417 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 74,637 पास हुए और इस साल 3,352 छात्र फेल घोषित किए गए हैं जबकि 3,071 छात्रों को कंपार्टमेंट मिली है।
HPBOSE 12th Result 2026 (OUT) LIVE Updates: जेंडर वाइज रिजल्ट के आंकड़े
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में लड़कियों के पास होने की संख्या लड़कों के मुकाबले बहुत अधिक है। इस साल HPBOSE 12th Result में 40,281 में से 37,749 छात्राएं पास हुई हैं। वहीं 40,828 में से 36,888 लड़के पास हुए हैं।
HPBOSE 12th Result 2026 (OUT) LIVE Updates: साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर का नाम
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं में इस साल साइंस स्ट्रीम से साइला कश्यप (99 प्रतिशत मार्क्स) ने टॉप किया है। कॉमर्स स्ट्रीम से यशस्विनी चौहान ने टॉप किया है। आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर का नाम अभी नहीं आया है।
HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: कांगड़ा जिले की रहने वाली हैं साइला कश्यप
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा बारहवीं का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया। इस साल HP बोर्ड कक्षा बारहवीं के रिजल्ट में कांगड़ा जिले की रहने वाली साइला कश्यप ने टॉप किया है।
HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: टॉपर्स लिस्ट में बेटियों का बोलबाला
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टॉप 3 रैंक होल्डर्स में 4 लड़कियां शामिल हैं। साइला कश्यप ने 99 प्रतिशत मार्क्स के साथ टॉप स्थान हासिल किया है।
HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: साइला कश्यप ने किया टॉप
HPBOSE 12th टॉपर्स लिस्ट 2026 जारी कर दी गई है। इस साल कक्षा 12वीं में साइला कश्यप ने टॉप किया है। साइंस स्ट्रीम की स्टूडेंट साइला कश्यप को 99 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं।
HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: यहां देखें इस साल का पासिंग प्रतिशत?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में इस साल कुल 90.20 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले करीब 2 फीसदी अधिक है। लास्ट ईयर यानी 2025 में HPBOSE 12th का पासिंग प्रतिशत 88.64 फीसदी था।
hpbose.org, HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: ऐसे चेक करें हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं
स्टेप 1. HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2. होमपेज पर “HPBOSE Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 6. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें
रिजल्ट चेक करते समय अपना एडमिट कार्ड साथ रखें, क्योंकि रोल नंबर के अलावा जन्मतिथि जैसी जानकारी भी मांगी जा सकती है।
hpbose.org, HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: जारी हो रहे हैं परिणाम
HPBOSE के परिणाम आज सुबह 11 बजे धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में घोषित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर एक औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है, जिसमें परिणामों से संबंधित मुख्य विवरण साझा किए जाएंगे।
hpbose.org, HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: परिणाम की घोषणा कौन करेगा?
HP के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोर्ड के अधिकारियों के साथ मिलकर परिणाम की घोषणा करेंगे।
hpbose.org, HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: जारी होगी टॉपर्स लिस्ट
HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2026 के साथ टॉपर लिस्ट भी जारी की जा सकती है। टॉपर लिस्ट में राज्यभर के सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के नाम शामिल होते हैं। छात्र और अभिभावक हर साल टॉपर्स की सूची का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इससे छात्रों को प्रेरणा भी मिलती है। बोर्ड अक्सर टॉपर्स के इंटरव्यू और उनकी सफलता की कहानी भी साझा करता है। इस बार भी साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम में टॉप करने वाले छात्रों पर सभी की नजर रहेगी।
hpbose.org, HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया
HPBOSE 12वीं रिजल्ट के बाद सबसे बड़ा सवाल कॉलेज एडमिशन का होता है। छात्र अपने प्राप्त अंकों के आधार पर ग्रेजुएशन, प्रोफेशनल कोर्स या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू करते हैं। साइंस स्ट्रीम के छात्र इंजीनियरिंग, मेडिकल और रिसर्च क्षेत्र की ओर बढ़ते हैं, जबकि कॉमर्स और आर्ट्स के छात्र विभिन्न विश्वविद्यालयों में दाखिला लेते हैं। इसलिए रिजल्ट के तुरंत बाद आगे की योजना बनाना जरूरी है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी रुचि और करियर लक्ष्य के अनुसार सही विकल्प चुनें।
hpbose.org, HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: सप्लीमेंट्री परीक्षा किसके लिए
यदि कोई छात्र HPBOSE 12वीं परीक्षा 2026 में पास नहीं हो पाता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका भी देता है। सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होकर छात्र अपने छूटे हुए विषयों को दोबारा पास कर सकते हैं। इसका नोटिफिकेशन रिजल्ट जारी होने के कुछ समय बाद प्रकाशित किया जाता है। छात्र आवेदन फॉर्म भरकर निर्धारित परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। यह उन छात्रों के लिए अच्छा अवसर होता है जो एक या दो विषयों में अपेक्षित अंक प्राप्त नहीं कर पाते हैं।
hpbose.org, HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के लिये लॉगिन क्रेडेंशियल
हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद रोल नंबर दर्ज कर स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।
hpbose.org, HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: कम अंक आने पर क्या करें
HPBOSE बोर्ड हर साल रिजल्ट जारी होने के बाद रीचेकिंग और रीवैल्यूएशन का विकल्प भी देता है। जिन छात्रों को लगता है कि उनके अंक उम्मीद से कम आए हैं, वे उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड अलग से नोटिफिकेशन जारी करता है। आवेदन ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाते हैं। छात्रों को निर्धारित शुल्क जमा करना होता है। रीवैल्यूएशन के बाद यदि अंक बढ़ते हैं, तो संशोधित मार्कशीट जारी की जाती है। इसलिए रिजल्ट के बाद बोर्ड की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर बनाए रखें।
hpbose.org, HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: रिचेकिंग का विकल्प
यदि किसी छात्र को अपने अंकों पर संदेह हो, तो वह बोर्ड द्वारा घोषित रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकता है।
hpbose.org, HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: एडमिट कार्ड रखें साथ
HPBOSE 12वीं रिजल्ट चेक करते समय छात्रों को अपना रोल नंबर ध्यान से दर्ज करना चाहिए। गलत रोल नंबर डालने पर रिजल्ट स्क्रीन पर नहीं आएगा। कुछ मामलों में जन्मतिथि भी सत्यापन के लिए मांगी जा सकती है। इसलिए एडमिट कार्ड अपने पास रखना जरूरी है। रिजल्ट देखने के बाद छात्र विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल की स्थिति ध्यान से जांच लें।
hpbose.org, HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: तीनों स्ट्रीम के परिणाम एक साथ
HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2026 में छात्र साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम का परिणाम एक साथ देख सकेंगे। बोर्ड आमतौर पर सभी स्ट्रीम का रिजल्ट एक ही दिन घोषित करता है। रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट, जिला वाइज प्रदर्शन और पास प्रतिशत भी जारी किया जाता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट के बाद अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर लें। ओरिजिनल मार्कशीट बाद में स्कूल से प्राप्त होगी। कॉलेज एडमिशन और अन्य प्रवेश प्रक्रियाओं के लिए प्रोविजनल मार्कशीट काफी महत्वपूर्ण होती है।
hpbose.org, HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: पिछले साल कब आया रिजल्ट
पिछले साल यानी 2025 में HPBOSE 12वीं रिजल्ट 17 मई को घोषित किया गया था। उस वर्ष कुल 86,373 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 76,315 छात्र पास हुए थे। कुल पास प्रतिशत 83 प्रतिशत रहा था। इस बार भी छात्रों को बेहतर रिजल्ट की उम्मीद है। बोर्ड रिजल्ट जारी करते समय स्ट्रीम वाइज प्रदर्शन, जिलेवार परिणाम और टॉपर्स की सूची भी जारी कर सकता है। छात्र रिजल्ट चेक करने के बाद मार्कशीट में नाम, रोल नंबर और विषयवार अंक जरूर जांच लें ताकि किसी भी त्रुटि की स्थिति में समय रहते सुधार कराया जा सके।
hpbose.org, HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले होमपेज पर “HPBOSE Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं। स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा। छात्र भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें। कई बार सर्वर व्यस्त होने के कारण वेबसाइट धीमी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें और बार-बार पेज रिफ्रेश करने से बचें। सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें।
hpbose.org, HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: कब हुई थी परीक्षाएं
HPBOSE 12वीं परीक्षा 2026 का आयोजन 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक किया गया था। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई। छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय भी दिया गया था। इस बार हजारों छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया है और अब सभी को रिजल्ट का इंतजार है। बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव करेगा। छात्र अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें ताकि रोल नंबर की मदद से आसानी से रिजल्ट देखा जा सके।
hpbose.org, HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: आधिकारिक वेबसाइट पर करें भरोसा
छात्र रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय पोर्टल पर ही भरोसा करें। रिजल्ट के साथ पास प्रतिशत, टॉपर लिस्ट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी जारी की जा सकती है।
hpbose.org, HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: कहां जारी होगा रिजल्ट
छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक कर सकेंगे।
hpbose.org, HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: कब हुई थी परीक्षा
HPBOSE कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा रोजाना सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में हुई थी। इस परीक्षा में हजारों छात्रों ने भाग लिया था और अब सभी को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऑनलाइन माध्यम से अपने अंक देख सकेंगे।
hpbose.org, HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के साथ क्या मिलेगी जानकारी
हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट के साथ ही पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी किए जा सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें।
hpbose.org, HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: कब हुई थी परीक्षा
हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा इस बार परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी।
hpbose.org, HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: कहां चेक करें रिजल्ट
HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org और IE एजुकेशन पोर्टल पर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।
hpbose.org, HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: आज जारी होगा रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 आज सुबह 11 बजे जारी होगा, जिसे चेक और डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां मिलेगा।

