hpbose.org, HPBOSE 12th Result 2026 Declared: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला ने 04 मई 2026, सोमवार को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसी के साथ राज्य में करीब 1 लाख बच्चों का इंतजार भी खत्म हो गया है। इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में जो स्टूडेंट उपस्थित हुए थे वह बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट हमारी सहयोगी वेबसाइट education.indianexpress.com पर भी रिजल्ट देख सकते हैं।

HPBOSE 12th Result 2026 Direct Link

इस साल का पासिंग प्रतिशत और टॉपर का नाम

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में इस साल कुल 90.02 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले करीब 2 फीसदी अधिक है। लास्ट ईयर यानी 2025 में HPBOSE 12th का पासिंग प्रतिशत 88.64 फीसदी था। इस साल HPBOSE 12th Result 2026 में कांगड़ा जिले क रहने वाले अंशित कुमार ने टॉप किया है। आर्ट्स स्ट्रीम के अंशित कुमार को 99.2 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। लास्ट ईयर ऊना जिले की महक जायसवाल ने टॉप किया था।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: टॉपर्स सूची

रैंकनाममार्क्स प्रतिशतस्कूलजिला
1अंशित कुमार496 (99.2%)पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भवारनाकांगड़ा
2साइला कश्यप495 (99%)द न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज, छत्रीकांगड़ा
2आरुषि495 (99%)गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कांगेर धरयारसिरमौर
3शाम्या बरजाट्या494 (98.8%)गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डारीकांगड़ा
4संचिता धीमान493 (98.6%)गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पक्का परोह अंबऊना
4गौरी शर्मा493 (98.6%)गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ज़कात खानाबिलासपुर
4काशी शर्मा493 (98.6%)आर्यन पब्लिक स्कूल, झंडीहमीरपुर
5प्रकृति492 (98.4%)गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हटगढ़मंडी
5नितिन कुमार492 (98.4%)ए वी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पहराकांगड़ा
5तमन्ना शर्मा492 (98.4%)सनराइज पब्लिक स्कूल, बरूनासोलन
5वैशाली ठाकुर492 (98.4%)एस डी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संतोषगढ़ऊना

रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

स्टेप 1. HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

स्टेप 2. होमपेज पर “HPBOSE Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

स्टेप 6. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें