हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) जल्द ही कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और कक्षा 12वीं (प्लस टू) परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर सकता है। छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

पिछले वर्ष HPBOSE कक्षा 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल और कक्षा 10वीं का रिजल्ट 7 मई को घोषित किया गया था। ऐसे में इस बार भी छात्रों को इसी अवधि में परिणाम मिलने की उम्मीद है।

1.84 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा

इस वर्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 1.84 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। वार्षिक परीक्षाएं मार्च से अप्रैल 2026 के बीच राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है और बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी कर सकता है।

केवल ऑनलाइन मोड में जारी होगा रिजल्ट

HPBOSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट केवल ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। छात्र आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट प्रोविजनल होगी। मूल अंकपत्र और प्रमाणपत्र बाद में संबंधित स्कूलों द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे।

HPBOSE 10th, 12th Result 2026: ऐसे करें चेक

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

स्टेप 1. HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “HPBOSE 10th Result 2026” या “HPBOSE 12th Result 2026” लिंक खोजें।

स्टेप 3. रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4. अब “Submit” या “View Result” बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 6. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।