हिमाचल प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) जून 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। 13 और 14 जून को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था वह हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBoSE) की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करना होगा।

24 हजार के करीब उम्मीदवार देंगे परीक्षा

हिमाचल प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) में इस साल 24 हजार के करीब कैंडिडेट्स शामिल होने वाले हैं। एचपी टीईटी परीक्षा टीजीटी (आर्ट्स, मेडिकल और संस्कृत) और जेबीटी विषय के लिए निकली भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी।

यूजीसी नेट एग्जाम सेंटर किस शहर में होगा? सिटी स्लिप में मिलेगी यह जानकारी; ugcnet.nta.nic.in से अभी करें डाउनलोड

एचपी टीईटी एग्जाम का शेड्यूल

टीजीटी आर्ट्स टीईटी एग्जाम 13 जून को सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक होगा। इस एग्जाम में 10515 उम्मीदवार शामिल होंगे। यह परीक्षा कुल 68 सेंटर्स पर आयोजित होगी।

वहीं टीजीटी मेडिकल टीईटी परीक्षा 13 जून को ही दोपहर 2:00 बजे से लेकर 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 3318 उम्मीदवार शामिल होंगे और यह परीक्षा 51 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

जेबीटी टीईटी एग्जाम 14 जून 2026 को सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक होगा। इस एग्जाम में 8925 उम्मीदवार शामिल होंगे। यह परीक्षा 64 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

टीजीटी (संस्कृत) टीईटी एग्जाम 14 जून को ही दोपहर 2:00 बजे से लेकर 4:30 बजे तक आयोजित होगा। इस परीक्षा में कुल 1394 उम्मीदवार शामिल होंगे और यह परीक्षा 39 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

एचपी टीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर TET ऑप्शन पर क्लिक करें।

अब जो पेज खुलेगा वहां अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर Submit पर क्लिक करें।

अब एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।