HP Board 10th Result 2026 Direct Link: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) आज यानी 10 मई 2026 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड के अनुसार HPBOSE Matric Result 2026 सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को रोल नंबर की मदद से लॉगिन करना होगा। हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और हिमाचल मैट्रिक रिजल्ट 2026 डायरेक्ट लिंक की पूरी जानकारी यहां मिलेगी।
रिजल्ट के साथ छात्र पास प्रतिशत, टॉपर्स सूची और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी देख सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट डाउनलोड करें।
HPBOSE 10th Result 2026 LIVE Update Direct Link
HPBOSE 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए लिंक से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
hpbose.org
hpbose.org/Result
HPBOSE 10th Result 2026 कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर ‘Menu’ सेक्शन में जाकर ‘Results’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब “HPBOSE Class 10 Result 2026” लिंक खोलें।
स्टेप 4. अपना रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 5. Submit बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 6. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
HPBOSE 10th Marksheet 2026 में क्या-क्या चेक करें?
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्र निम्न जानकारियां जरूर जांच लें।
छात्र का नाम और रोल नंबर
विषयवार अंक
कुल प्राप्तांक
पास/फेल स्टेटस
जन्म तिथि
स्कूल का नाम
अगर किसी प्रकार की गलती दिखाई दे तो तुरंत स्कूल प्रशासन या बोर्ड से संपर्क करें।
DigiLocker पर भी मिलेगा रिजल्ट
HPBOSE 10वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र DigiLocker पर भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट प्रोविजनल होगी, जबकि ओरिजिनल मार्कशीट छात्रों को बाद में स्कूल से मिलेगी।
HPBOSE 10th Passing Marks 2026
हिमाचल बोर्ड 10वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल अंक भी इसमें शामिल होंगे। कुल मिलाकर 33 प्रतिशत एग्रीगेट अंक लाना अनिवार्य है।
पिछले वर्षों में कब जारी हुआ था रिजल्ट?
2025- 15 मई
2024- 7 मई
2023- 25 मई
2022- 29 जून
इस बार बोर्ड पिछले वर्षों की तुलना में पहले रिजल्ट जारी कर रहा है।
