How to Check to MP Board Class 5th, 8th Result: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। राज्य शिक्षा केंद्र मध्यप्रदेश (RSKMP) 25 मार्च दोपहर डेढ़ बजे एमपी बोर्ड कक्षा पांचवी और आठवीं का रिजल्ट जारी कर दिया। छात्र इन रिजल्ट को एसपी बोर्ड की आधिकारिक साइट rskmp.in, mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर देख सकते हैं। एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2026 को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Jansatta.com/education और education.indianexpress.com पर भी चेक किया जा सकता है।
इस खबर में हम स्टेप बाई स्टेप बताएंगे कि छात्र रिजल्ट कैसे चेक करें…
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं
- होमपेज पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर/समग्र आईडी दर्ज करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट या स्क्रीनशॉट जरूर लें
रिजल्ट में क्या-क्या डिटेल्स होंगी?
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- कक्षा (5वीं/8वीं)
- विषयवार अंक
- कुल अंक
- पास/फेल स्टेटस
बता दें कि आमतौर पर एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जाता है। लेकिन इस बार मूल्यांकन कार्य तेजी से पूरा होने के कारण परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह में 25 मार्च को ही घोषित किए जा रहे हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं में पास होने के लिए छात्र को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक अनिवार्य है और यदि छात्र 1 या 2 विषय में फेल होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा लेकिन 2 से अधिक विषयों में फेल होने पर छात्र फेल घोषित किया जाएगा।
गौरतलब है कि रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण स्लो या क्रैश की समस्या आ सकती है। ऐसे में छात्र थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करें या वैकल्पिक वेबसाइट का उपयोग करें।
रिजल्ट से जुड़ी पल पल की अपडेट यहां देखें: MP Board 5th 8th Result 2026 LIVE
